Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»शपथ के अगले दिन ही ‘अग्निपथ’ पर गठबंधन, नाखुश हैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार; क्या डिमांड…
    देश

    शपथ के अगले दिन ही ‘अग्निपथ’ पर गठबंधन, नाखुश हैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार; क्या डिमांड…

    By June 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शपथ के अगले दिन ही ‘अग्निपथ’ पर गठबंधन, नाखुश हैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार; क्या डिमांड…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मंत्रिमंडल में जगह बनाने को लेकर एनडीए की पार्टियों के बीच खींचतान की खबरें आनी शुरू हो गई थी।

    अब मंत्री पद को लेकर महाराष्ट्र के दो दिग्गज अजित पवार और एकनाथ शिंदे नाखुश हैं। गठबंधन सरकार चलाने की समस्याएं और खतरे सोमवार सुबह बीजेपी और उसके महाराष्ट्र के सहयोगियों – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के एनसीपी गुट की नाराजगी की खबरों के रूप में सामने आई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिकॉर्ड तीसरी बार शपथ लेने के बाद रविवार को 71 सांसदों ने शपथ ली। इनमें भाजपा और ‘किंगमेकर’ एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू सहित सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल थे।

    उन 71 में से 6 महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र के 48 लोकसभा सीटों में से एनडीए को केवल 17 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को नौ, सेना गुट को सात और एनसीपी को एक सीट मिली है। 2019 में भाजपा को 23 और सेना (तब अविभाजित) को 18 सीटें मिलीं थी।

    इंतजार करने के लिए तैयार है: अजित पवार

    इन 6 में से चार मंत्री बीजेपी से हैं। पांचवें शिंदे सेना के प्रतापराव जाधव हैं । इसी तरह की पेशकश अजित पवार की पार्टी एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को भी दी गई थी, लेकिन इसे “डिमोशन” कहकर अस्वीकार कर दिया गया था।

    एनसीपी की ओर से तर्क यह है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के रूप में पटेल जूनियर मंत्री का पद संभालने के लिए बहुत वरिष्ठ व्यक्ति हैं।

    रविवार को अजित पवार मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली आए थे । इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी उस कैबिनेट बर्थ के लिए “इंतजार करने के लिए तैयार है।”

    उन्होंने कहा “हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद ((सुनील तटकरे और प्रफुल पटेल) हैं। आने वाले महीनों में, हमारे पास दो और राज्यसभा सांसद होंगे।

    फिर हमारे पास चार सांसद होंगे और हमें कैबिनेट बर्थ मिलनी चाहिए। हम इंतजार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट बर्थ चाहिए।”

    पटेल भी इसी तरह दृढ़ थे, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं पहले कैबिनेट मंत्री था। राज्य मंत्री बनाया जाना एक डिमोशन है।”  प्रफुल पटेल, जो अब राज्यसभा सांसद हैं, 2011 से 2014 तक भारी उद्योग मंत्री थे।

    हालांकि, अजित पवार और प्रफुल पटेल ने फिलहाल मोदी की पार्टी को अपना समर्थन दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा, तो एनसीपी के लिए एक अच्छे पद पर “विचार” किया जाएगा।

    शिंदे सेना की मांग

    इस बीच, शिंदे सेना ने तीन पदों की मांग की थी – एक कैबिनेट में और दो जूनियर मंत्री पद। हालांकि शिंदे सेना को सिर्फ एक राज्य मंत्री पद मिला। शिंदे अभी अधिक सौहार्दपूर्ण मूड में हैं। उनकी पार्टी ने प्रस्तावित पद स्वीकार कर लिया है, लेकिन यह भी कहा है कि उन्हें अगले मंत्रिमंडल विस्तार में अपना “हिस्सा” मिलने की उम्मीद है।

    भाजपा के लिए है चुनौती

    भाजपा के लिए उन दो पदों पर कितली जगह है यह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब अपनी अधिकतम संख्या से केवल नौ पद खाली है। मोदी को एनसीपी की कैबिनेट पद की मांग पर भी विचार करना होगा।

    भाजपा ने महाराष्ट्र के अपने सांसदों को दो कैबिनेट पद और दो जूनियर पद दिए हैं, जिनमें से एक स्वतंत्र प्रभार का है। भाजपा नौ सांसदों के साथ राज्य से (एनडीए सदस्यों में) सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन यह 28 सीटों पर चुनाव लड़ने से 32 प्रतिशत का रिटर्न है। दूसरी ओर, शिवसेना ने केवल 15 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन छह पर जीत हासिल की। एनसीपी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल एक पर जीत हासिल की। ​​जिन तीन सीटों पर वह हारी, उनमें हाई-प्रोफाइल बारामती निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल है, जो पार्टी के संस्थापक शरद पवार का गढ़ है।

    The post शपथ के अगले दिन ही ‘अग्निपथ’ पर गठबंधन, नाखुश हैं एकनाथ शिंदे और अजित पवार; क्या डिमांड… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.