Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है ये नाग मंदिर, दुर्गम खाई में यहां 13 KM तक सजेगा मेला, तैयारियां शुरू
    धर्म

    सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है ये नाग मंदिर, दुर्गम खाई में यहां 13 KM तक सजेगा मेला, तैयारियां शुरू

    By June 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिर्फ नागपंचमी पर खुलता है ये नाग मंदिर, दुर्गम खाई में यहां 13 KM तक सजेगा मेला, तैयारियां शुरू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा. नागपंचमी पर नर्मदापुरम में बड़ा मेला लगता है, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. सभी की आस्था का केंद्र दुर्गम रास्तों से होते हुए पचमढ़ी के गुफा में स्थित नाग मंदिर के प्रति होती है. सबसे खास बात ये कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन ही खुलता है.

    यही वजह है कि यहां भारी भीड़ उमड़ती है. मेले की व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जिला प्रशासन के 13 विभागों के अधिकारियों का दल गठित किया है. यह दल 15 जून को 13 किलोमीटर गहरी खाई में उतरकर निरीक्षण करेगा. बाबा अमरनाथ की तरह दुर्गम और खतरनाक पचमढ़ी की नागद्वारी की यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है.

    महादेव मेला समिति द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मेला क्षेत्र में व्यवस्था को बनाने के लिए अधिकारियों की टीम जलगलि से कालाझाड़, जोड़ नाला, हनुमान गिरी, चित्रशाला, चिंतामणी गुफा, स्वर्गद्वार, पश्चिम द्वार, नागद्वारी से काजरी तक निरीक्षण करेगी. टीम 15 जून की सुबह 5 बजे पचमढ़ी के ओल्ड होटल मैदान से रवाना होगी.

    10 दिन पहले से शुरू होगा मेला
    बता दें कि 9 अगस्त को पड़ने वाली नागपंचमी के लगभग 10 दिन पहले से नागद्वारी मेला शुरू हो जाएगा. इसमें एमपी, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. गहरी खाई में उतरकर नाग मंदिर में नाग देवता का पूजन करेंगे. खाई में आवागमन के लिए बनने वाले अस्थाई रास्ता का निरीक्षण करने के लिए ही टीम बनाई गई है.

    ये सुविधाएं होंगी
    एसडीएम पिपरिया संतोष तिवारी ने बताया कि अधिकारियों की टीम 13 किलोमीटर की दुर्गम पदयात्रा कर नाग मंदिर तक जाएगी. नागद्वारी के रास्ते में पांच जगह ऊंची चट्टान से श्रद्धालुओं को आवागमन करना पड़ता है. यहां श्रद्धालुओं के उतरने और चढ़ने के लिए लोहे की सीढ़ियां लटकाई जाती हैं. साल भर ये चट्टानों पर ही लटकी रहती हैं. इनका भी टीम निरीक्षण करेगी. जलगलि से दुर्गम खाई में जाने वाले रास्ते में कई जगह मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. श्रद्धालुओं के ठहरने और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी. खानपान सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए खाई में जगह-जगह अस्थाई दुकानें होंगी. लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.