Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»इजरायल-हमास युद्ध में UN का बड़ा दांव, युद्धविराम के लिए करेगा मतदान…
    विदेश

    इजरायल-हमास युद्ध में UN का बड़ा दांव, युद्धविराम के लिए करेगा मतदान…

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल-हमास युद्ध में UN का बड़ा दांव, युद्धविराम के लिए करेगा मतदान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) इजरायल और हमास के बीच चल रहे जंग को रोकने के लिए वोटिंग करेगी।

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अमेरिका द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर मतदान करेगी, जिसमें गाजा  में इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा बताए गए प्रस्ताव का समर्थन किया गया है।

    अमेरिका ने 15 सदस्यीय परिषद के बीच 6 दिनों की बातचीत के बाद रविवार को इस ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि वीटो पावर रखने वाले रूस और चीन इस मसौदे को अपनाने की मंजूरी देंगे या नहीं।

    संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में किसी भी प्रस्ताव को पारित होने के लिए कम से कम नौ वोटों की जरूरत होती है। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन या रूस द्वारा इसे वीटो नहीं किया जाना चाहिए।

    बाइडेन ने 31 मई को तीन चरणों वाली युद्ध विराम योजना पेश की थी, जिसे उन्होंने इजरायल की पहल बताया था। सुरक्षा परिषद के कुछ सदस्यों ने सवाल उठाया कि क्या इजरायल ने वाकई गाजा में लड़ाई को खत्म करने की योजना को स्वीकार किया है।

    मसौदे में युद्ध विराम प्रस्ताव का स्वागत किया गया है। इसके मुताबिक, “युद्ध विराम को इजरायल ने स्वीकार कर लिया है, हमास से भी इसे स्वीकार करने की पेशकश की गई है और दोनों पक्षों से बिना किसी देरी और बिना किसी शर्त के इसकी शर्तों को पूरी तरह लागू करने का अनुरोध किया गया है।”

    इसमें प्रस्ताव के बारे में विस्तार से बताया गया है, और कहा गया है कि “अगर पहले चरण के लिए बातचीत छह सप्ताह से अधिक समय लेती है, तो युद्ध विराम तब तक जारी रहेगा, जब तक बातचीत जारी रहेगी।”

    फिलिस्तीनी विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी ने सोमवार को एक लोकल रेडियो स्टेशन से कहा: “अब तक, सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाएगा”  

    परिषद ने मार्च में भी तत्काल युद्ध विराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। महीनों से, अमेरिका, मिस्र और कतर के अधिकारी युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे हैं। 

    युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?

    हमास का कहना है कि वह गाजा में युद्ध का स्थायी अंत चाहता है और 2.3 मिलियन लोगों वाले इस क्षेत्र से इजरायल की वापसी चाहता है। वहीं 7 अक्टूबर को किए गए हमले के बाद इजरायल हमास पर जवाबी करवाई कर रहा है।

    इजरायल के आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास द्वारा 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया।

    इजरायल के मुताबिक गाजा में 100 से अधिक लोग अभी भी बंधक हैं। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल ने फिलिस्तीनी क्षेत्र पर हवाई, जमीनी और समुद्री सभी तरह से हमला किया, जिसमें अब तक 36,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

    The post इजरायल-हमास युद्ध में UN का बड़ा दांव, युद्धविराम के लिए करेगा मतदान… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.