Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»63वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
    छत्तीसगढ़

    63वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

    By June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    चंडीगढ़ के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित 63वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

    एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित यह स्पर्धा 27 से 30 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता की जानकारी पहले ही फेडरेशन ने सभी राज्य संघ को दे दी थी। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इसके मद्देनजर ही यहां राज्य संघ ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चयन- ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया। रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम में 28 अप्रैल और 26 मई को आयोजित ट्रायल के दौरान 100 मीटर. 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर, बाधा दौड़, स्टीपल चेस, पोल वाल्ट, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शाटपुट, भाला फेंक, तवा फेंक, 20000 मीटरआरडब्ल्यू के इवेंट हुए।

    चयनित खिलाड़ियों में शामिल वाई बालवर्धन राव 100 मीटर रेस, तुफ़्फ़ी सुल्तान खान शाटपुट, संजीव रजक 100 मीटर एवं 200 मीटर रेस और शेखर तोमर 400 मीटर इवेंट में भाग लेंगे। इस टीम के प्रशिक्षक अभिलाष सक्सेना व प्रबंधक के श्रीनिवास राव होंगे।

    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला , रजनीश सिंह, सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक तनुजा सलाम, संभाग आयुक्त डा. संजय अलंग, आईजी डा. संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जीएस बाम्बरा, एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के उपाध्यक्ष डा. जीएस पटनायक, रजिस्ट्रार रमन वीवी डा. गौरव शुक्ला, महासचिव अमरनाथ सिंह, जसविन्दर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य अवार्डी) समेत अन्य ने प्रशंसा जाहिर की और उम्मीद जताई कि वह बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीतकर लौटेंगे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता व सह सचिव हेमंत सिंह परिहार ने दी।

     

    Related Posts

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.