Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»भाजपा नेता ने उड़ाया मजाक, जवाब में शरद गुट के सांसद ने अंग्रेजी में ली शपथ; जानें वाकया…
    देश

    भाजपा नेता ने उड़ाया मजाक, जवाब में शरद गुट के सांसद ने अंग्रेजी में ली शपथ; जानें वाकया…

    By June 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा नेता ने उड़ाया मजाक, जवाब में शरद गुट के सांसद ने अंग्रेजी में ली शपथ; जानें वाकया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दो दिन नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली। मंगलवार को लोकसभा में अलग नजारे दिखे।

    एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथग्रहण के बाद जय फिलिस्तीन के नारे लगाकर विवाद बढ़ाने की कोशिश की तो भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने जय मोदी-जय हेगडेवार के नारे लगाए।

    इस बीच महाराष्ट्र के अहमदनगर से सांसद बने शरद गुट के नेता नीलेश लंके ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। हालांकि अंग्रेजी में शपथ लेना कोई नई बात नहीं है।

    राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने ऐसा ही किया लेकिन, लंके का अंग्रेजी में शपथ लेना अनोखा है। कारण है- चुनाव के दौरान भाजपा नेता सुजय विखे पाटिल द्वारा उनका मजाक बनाना। चलिए, पूरी घटना जानते हैं।

    महाराष्ट्र के एक नवनिर्वाचित सांसद नीलेश लंके ने मंगलवार को X पर लिखा कि आज मैंने सांसद के रूप में अग्रेजी भाषा में शपथ ली है।

    मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ हूं कि इस पल से मेरे लिए कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा।

    लंके ने शरद गुट की पार्टी से अहमदनगर से चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता सुजय विखे पाटिल को 28 हजार वोटों के अंतर से हराया।

    मामला यूं है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुजय ने लंके का अंग्रेजी और हिन्दी भाषा को लेकर मजाक उड़ाया था। दावा किया था कि वे न तो सही से अंग्रेजी बोल पाते हैं और न ही हिन्दी।

    इसी के जवाब में लंके ने मंगलवार को अंग्रेजी भाषा में शपथ ली थी। प्रचार के दौरान सुजय ने ऐलान किया था अगर लंके एक महीने के अभ्यास के बाद अंग्रेजी या हिंदी में बात कर पाते हैं तो वे अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे।

    मंगलवार को शपथग्रहण के बाद लंके ने कहा कि वह लोगों द्वारा मुझ पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने के लिए लगातार काम करेंगे।

    आम आदमी की ताकत को कम मत आंकिए
    शिरुर से एनसीपी (एससीपी) सांसद अमोल कोल्हे ने अपने पार्टी सहयोगी लंके की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “आम आदमी की ताकत को कम मत आंकिए! हां, लंके अंग्रेजी में बात कर सकते हैं।

    एनसीपी (एससीपी) अहमदनगर जिला प्रमुख राजेंद्र फाल्के ने भाजपा नेता पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि सुजय ने लंके के शपथग्रहण को देख लिया होगा”

    The post भाजपा नेता ने उड़ाया मजाक, जवाब में शरद गुट के सांसद ने अंग्रेजी में ली शपथ; जानें वाकया… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.