Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»TMT सरिया कंपनियों को NHAI ने दिया नोटिस
    छत्तीसगढ़

    TMT सरिया कंपनियों को NHAI ने दिया नोटिस

    By June 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ की चार बड़ी स्टील कंपनियों NHAIने नोटिस जारी किया है आपको बता दें कि ये कंपनियों के नाम है- श्री बजरंग पावर एंड इस्पात (GOEL TMT), हीरा स्टील (CORE TMT), नाकोड़ा टीएमटी (Nakoda TMT) और एमएसपी स्टील (MSP Steel) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों ने एनएचएआई के अलग-अलग प्रोजेक्ट में स्टील मटेरियल सप्लाई किया था. जो गुणवत्ता मानकों में खरे नहीं उतरे, जिसके बाद कंपनियों को शोकाज नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है. NHAI एनएचएआई के नोटिस के तहत श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात कंपनी को महाराष्ट्र में सिक्स लेन रोड के काम में टीएमटी सप्लाई का काम मिला था। महंगाई के दौर में सरिया कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं से पैसा लेने के बावजूद भी इस तरह की ठगी का मामला देखने को मिला है। वही आईएसआई मार्क और नामी कंपनियों का ब्रांड चलने के बाद भी छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े नामी सरिया कंपनियां सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन उत्पादों की सप्लाई करती जा रही है।

    "हीरा स्टील को मध्यप्रदेश में एनएच 146 में टीएमटी सप्लाई का काम मिला था. नाकोडा इस्पात को तमिलनाडु के एनएच 45 सी के निर्माण के लिए टीएमटी बार सप्लाई करना था। रायगढ़ की एमएसपी स्टील को कर्नाटक में एनएच 169 के तहत भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए टीएमटी सप्लाई का काम मिला था. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण National Highway Authority of India (NHAI) ने देशभर की 11 कंपनियों को नोटिस जारी किया है. इनमें छत्तीसगढ़ की चार कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्हें भेजे नोटिस में सवाल किया गया है कि आपके इन गुणवत्ताहीन मटेरियल सप्लाई करने पर क्यों न आपके फर्म को सप्लाई के मिले अधिकार को सस्पेंड कर दिया जाए।"

    "पूरे भारत को उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों से जोड़ने के लिए भारतमाला परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। हर राज्य में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ऐसी सडक़ों का जाल बिछा रही है। इन सडक़ों में मटेरियल सप्लाई के लिए विधिवत लैब टेस्टिंग के बाद लिमिटेड समय के लिए कंपनियों को अनुमति दी जाती है। काम के बीच में भी मटेरियल का परीक्षण किया जाता है। ऐसे ही एक टेस्ट में एमएसपी स्टील एंड पावर का टीएमटी बार मानकों से कम का पाया गया है। एनएचएआई ने 21 जून को एमएसपी स्टील को एप्रूवल सस्पेंड करने का नोटिस दिया है।"

    "भारतमाला परियोजना में कंपनियां मानकों के अनुसार कच्चा माल सप्लाई करें, इसके लिए एक व्यवस्था बनाई गई है। कंपनियों से मानकों के अनुसार कोटेशन मंगवाए जाते हैं। लैब टेस्ट करने के बाद सरिया या अन्य स्टील प्रोडक्ट को अनुमति दी जाती है। सडक़ें लंबे समय तक टिकें इसके लिए टीएमटी बार की गुणवत्ता भी बहुत महत्वपूर्ण है। एनएचएआई के अंतर्गत कर्नाटक में सन्नूर से बिकर्णकेटे एनएच 169 का निर्माण भारतमाला परियोजनाद के तहत चल रहा है। इसमें एमएसपी स्टील एंड पावर जामगांव से टीएमटी बार सप्लाई किए गए थे।"

    "एनएचएआई ने नोटिस में कहा है कि एप्रूवल की शर्त के अनुसार अगर कहीं भी मानकों के हिसाब से टीएमटी बार की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो एप्रूवल को सस्पेंड किया जा सकता है। लैब टेस्ट में सरिया फेल हो गया जिसके आधार पर एनएचएआई ने एमएसपी को शोकाज नोटिस दिया है। 15 दिनों के अंदर इसका स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में अथॉरिटी की तरफ से लिखा गया है कि आपके इन गुणवत्ताहीन मटेरियल सप्लाई करने पर क्यों न फर्म को सप्लाई के मिले अधिकार को सस्पेंड कर दिया जाए? एनएचएआई ने 11 कंपनियों को नोटिस दिया है जिसमें छग की चार कंपनियां हैं। छत्तीसगढ़ से श्री बजरंग पावर एंड इस्पात (GOEL TMT), हीरा स्टील (CORE TMT), नाकोड़ा टीएमटी (Nakoda TMT) और एमएसपी स्टील (MSP Steel) को नोटिस दिए गए हैं। मटेरियल के सैंपल थर्ड पार्टी टेस्ट में फेल हो गए। इसके अलावा अग्रवाल फाउंड्रीज, गैलेंट टीएमटी, प्राइम गोल्ड टीएमटी, कामछी इंडस्ट्रीज, एसआरएमबी सृजन प्रालि, शाकम्भरी इस्पात एंड पावर वेस्ट बंगाल और मैथन स्टील एंड पावर को भी नोटिस दिया गया है।"

    Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026

    एमसीबी जिले से टीबी मुक्त भारत अभियान का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ…..

    March 24, 2026

    कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 समूहों को सौंपी मैजिक वाहन की चाबी, परिवहन व्यवसाय में महिलाओं की एंट्री…..

    March 24, 2026

    हर बच्चा अपना है, यही सोच बदलेगी भविष्य की दिशा – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…..

    March 24, 2026

    राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मिलेगा बड़ा बढ़ावा- उपमुख्यमंत्री अरुण साव….

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    एमसीबी जिले से टीबी मुक्त भारत अभियान का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026

    कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 समूहों को सौंपी मैजिक वाहन की चाबी, परिवहन व्यवसाय में महिलाओं की एंट्री…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.