Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विधायक मूणत ने रायपुर के कर्बला तालाब में नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया निरिक्षण
    छत्तीसगढ़

    विधायक मूणत ने रायपुर के कर्बला तालाब में नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया निरिक्षण

    By June 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेश मूणत आज सुबह रायपुर के कर्बला तालाब में नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरिक्षण पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तालाब के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को लेकर जरूरी निर्देश जारी किये. ज्ञात हो कि चौबे कॉलोनी स्थित कर्बला तालाब रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आता है.

    राजेश मूणत यहां के  स्थानीय विधायक है. राजेश मूणत ने नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवार, पार्षद अमर बंसल ,निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, एसडी एम नन्द कुमार चौबे, जोन 7 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा सहित नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारियों सहित क़र्बला तालाब का निरीक्षण किया.

    राजेश मूणत  ने कर्बला तालाब की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए  नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल एक्शन जरूर लेने को कहा. उन्होंने अफसरों से कहा कि सौंदर्यकरण के कार्य में तेजी लाये और जरूरत पड़ने पर अमला भी बढ़ाएं. सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें नियमित जांच करें फील्ड में उतरे.

    भूमाफियाओं को दी चेतावनी
    राजेश मूणत ने बताया कि वह चाहते है कि कर्बला तालाब का सौंदर्यीकरण रायपुर शहर के लिए एक नजीर बने. उन्होंने भूमाफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि तालाब पार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को 15 दिवस के अंदर कर्बला तालाब का मॉडल तैयार कर प्रेजेंटेशन का निर्देश दिए.

    राजेश मूणत ने बताया कि मानसून आ गया है. शहर में जितने भी तालाब हैं, उनके किनारे फलदार और शानदार वृक्षरोपण करने की योजना बनाये. नगर निगम के अधिकरियों को निर्देशित किया गया है कि  रायपुर में स्मार्ट सिटी के जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उसमें तेजी लाएं. साथ ही मास्टर प्लान का विषय ध्यान रखकर उसके अनुरूप विकास कार्य करें.

    15 दिनों के भीतर तालाब किनारे से हटेगा अतिक्रमण
    मूणत ने अफसरों से सख्त लहजे में कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास कार्यों के प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उस पर मेरी पूरी नजर है. मैं सभी प्रोजेक्ट का मॉनिटरिंग कर रहा हूं. अगर विकास कार्य हो रहे हैं, तो जनता को दिखना भी चाहिए. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर किसी प्रकार की समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

    विधायक राजेश मूणत ने कर्बला तालाब के आसपास रहने वाले स्थानीयजनो से चर्चा भी की. उन्होंने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर उनकी सलाह भी ली. मूणत ने बताया कि विकासकार्य जनभावना के अनुरूप होने चाहिए,लिहाजा मैंने कर्बला तालाब में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर विकास कार्यों के लिए सुझाव मांगे हैं और उनकी समस्याएं भी सुनी हैं.  मूणत ने बताया कि जनता से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर कर्बला तालाब से अतिक्रमण हटाने दिशा में काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर चिन्हांकन करके अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है.

     

    Related Posts

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.