Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»व्यापार»म्यूचुअल फंड खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान वरना होगा नुकसान
    व्यापार

    म्यूचुअल फंड खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान वरना होगा नुकसान

    By July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    म्यूचुअल फंड खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान वरना होगा नुकसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    म्यूचुअल फंड आज के दौर में निवेश का सबसे बेहतर विकल्प बन कर उभर रहा है. अब केवल बड़े नहीं बल्कि छोटे शहरों के लोग भी म्यूचुअल फंड में जमकर निवेश कर रहे हैं. अगर आप भी म्यूचुअल फंड खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले क्या देखते है. नवी म्यूचुअल फंड ने हाल ही में म्यूचुअल फंड निवेशकों और गैर-निवेशकों के बीच एक स्टडी की है.इस स्टडी के मुताबिक म्यूचुअल फंड निवेशकों की पहली प्राथमिकता रिटर्न होती है. मतलब म्यूचुअल फंड खरीदते समय लोग सबसे पहले मुनाफे के बारे में सोचते हैं. इस स्टडी में युवा वयस्कों को सूचना पर आधारित निवेश को लेकर निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाने में अधिक वित्तीय साक्षरता और गलतफहमियों को दूर करने के महत्व को दिखाती है.फंड चुनने में 2 में से 1 निवेशक के लिए रिटर्न सबसे पहली प्राथमिकता है. यह एक्टिव यानी सक्रिय और इंडेक्स फंड दोनों के लिए लागू है. इंडेक्स फंड के निवेशकों में हर 3 में से 1 निवेशक इंडेक्स फंड की अवधारणा को पूरी तरह से नहीं समझते हैं. स्टडी के अनुसार, कम फीस और दोस्तों व परिवार के सकारात्मक अनुभवों के कारण इंडेक्स फंड को प्राथमिकता दी जाती है.

    इन पर होती है निर्भरता

    • 80 फीसदी निवेशक, निवेश की जानकारी के लिए अपने सोशल नेटवर्क और “फिन-फ्लुएंसर” पर भरोसा करते हैं. अध्ययन की कुछ प्रमुख गलतफहमियों की नीचे जानकारी दी गई है.
    • म्यूचुअल फंड निवेश के लिए व्यापक वित्तीय ज्ञान की आवश्यकता होती है स्टडी में भाग लेने वाले 60 फीसदी से अधिक का मानना है कि म्यूचुअल फंड निवेश के लिए व्यापक वित्तीय ज्ञान की आवश्यकता होती है, जो संभावित निवेशकों को रोकता है.
    • निवेश शुरू करने के लिए बड़ी एकमुश्त राशि की आवश्यकता है.यह भी मिथक कि निवेश शुरू करने के लिए एक साथ बड़ी राशि की आवश्यकता होती है. यह मिथक हर 3 संभावित निवेशकों में से 1 को निवेश करने से रोकता या हतोत्साहित करता है. जबकि असलियत यह है कि कई म्यूचुअल फंड बहुत कम राशि के साथ निवेश की अनुमति देते हैं.
    • निवेश ऐप बंद होने पर निवेश सुरक्षित नहीं है

    लगभग 50 फीसदी नॉन-यूजर्स को डर है कि अगर निवेश ऐप बंद हो गया तो उनका निवेश सुरक्षित नहीं रहेगा.नवी की स्टडी के निष्कर्ष निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए अधिक वित्तीय साक्षरता पहल की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हैं. म्यूचुअल फंड हाउस यूजर्स के अनुकूल शैक्षिक संसाधन और उपकरण विकसित और प्रदान कर सकते हैं, जो आम गलतफहमियों को दूर करते हुए म्यूचुअल फंड की अवधारणा और निवेश प्रक्रिया को सरल बनाते हैं. ऐसे विश्वसनीय और भरोसेमंद संसाधनों तक पहुंच युवा निवेशकों के लिए बाधाओं को काफी हद तक कम कर सकती है, जिससे उन्हें अधिक सूचना आधारित निवेश का निर्णय लेने की अनुमति मिल सकती है.

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.