Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»महाराष्ट्र में बेहतर बारिश से……सोयाबीन की बंपर बुआई 
    राज्य

    महाराष्ट्र में बेहतर बारिश से……सोयाबीन की बंपर बुआई 

    By July 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में बेहतर बारिश से……सोयाबीन की बंपर बुआई 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । मॉनसून की बेहतर चाल से देशभर में खरीफ फसलों की बुआई तेज हो रही है। चालू फसल सीजन में महाराष्ट्र में फसलों की बुआई रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सोयाबीन की बुआई हुई है, जो सोयाबीन का रकबा पिछले साल की तुलना में करीब चार गुणा अधिक है। वहीं कुल फसलों का रकबा पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुणा अधिक है। जून और जुलाई में बेहतर बारिश की वजह से महाराष्ट्र में अब तक 78.54 फीसदी खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है। महाराष्ट्र कृषि विभाग के अनुसार चालू खरीफ सीजन में फसलों की बुआई 8 जुलाई तक करीब 112 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में खरीफ फसलों का रकबा 41 लाख हेक्टेयर के करीब था। फसलों की शानदार बुआई से खुश कृषि विभाग अधिकारी कहते हैं कि इस साल राज्य में 100 फीसदी से अधिक बुआई होगी।
    पूरे खरीफ सीजन के कुल रकबा का अभी प्रदेश में करीब 78.54 फीसदी क्षेत्र में फसलों की बुआई हो चुकी है, जबकि पिछले साल 8 जुलाई तक सिर्फ 28.62 फीसदी ही खरीफ फसलों की बुआई हो सकी थी। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इस साल बुआई का पैटर्न सही रास्ते पर है और अगले कुछ हफ्तों में खरीफ बुआई के तहत औसत क्षेत्र तक पहुंचने की संभावना है। जून और जुलाई में हुई बारिश की वजह से राज्य में अब तक बुआई अच्छी रही है।
    चालू सीजन में सबसे ज्यादा बुआई सोयाबीन की हुई है। पिछले साल पूरे खरीफ सीजन के दौरान किसानों ने करीब 50 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की बुआई की थी। अभी तक राज्य में सोयाबीन का रकबा 43.19 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है, जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में सोयाबीन का रकबा 11.07 लाख हेक्टेयर था। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में 100 फीसदी से अधिक बुआई करने वाली यह पहली फसल है। राज्य में सबसे ज्यादा छत्रपति संभाजीनगर में सोयाबीन की बुआई 5.34 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि यहां औसत बुआई 3.78 लाख हेक्टेयर में होती है। इसके अलावा, पुणे जिले सहित पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र के कई जिलों में पिछले कुछ सालों में सोयाबीन की अच्छी बुआई हुई है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026

    असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप….

    March 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.