Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मंजर देख कांपा लोगों का दिल: इतना भयावह था हादसा कार के उड़ गए परखच्चे
    राज्य

    मंजर देख कांपा लोगों का दिल: इतना भयावह था हादसा कार के उड़ गए परखच्चे

    By July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंजर देख कांपा लोगों का दिल: इतना भयावह था हादसा कार के उड़ गए परखच्चे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली में महरौली-बदरपुर रोड पर सैदुलाबाज बस स्टैंड के पास मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार चालक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राहगीर कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई। इससे कार मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर तक उपचाराधीन रहने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि गौतमपुरी निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद अल्ताफ तड़के करीब छह बजे अपनी कार एल्ट्रोज को लेकर महरौली से बदरपुर की तरफ जा रहा था। जब वह सैदुलाबाज बस स्टैंड के पास पहुंचा तो अचानक कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। उसने सड़क पर चल रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान खानपुर के शिव पार्क निवासी 28 वर्षीय मूलचंद के रूप में हुई है। वहीं, गति तेज होने के कारण राहगीर को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से जा टकराई। इससे कार चला रहा मोहम्मद अल्ताफ भी बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अल्ताफ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के स्वजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक मूलचंद कूड़ा बीनने का काम करता था। जिस समय कार से उससे टक्कर मारी तो वह सड़क से कूड़ा बीन रहा था। उसकी रिक्शा भी रोड की साइड में खड़ी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह आसमान की तरफ कई फिट उछलकर सड़क पर सिर की तरफ से गिरा। ज्यादा खून बहने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में….

    March 30, 2026

    राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

    March 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 30, 2026

    कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    March 30, 2026

    आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 30, 2026

    ‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में….

    March 30, 2026

    राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

    March 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 30, 2026

    कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.