Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»इनरव्हील क्लब द्वारा संस्था युवा के संस्थापक एम राजीव का सम्मान
    छत्तीसगढ़

    इनरव्हील क्लब द्वारा संस्था युवा के संस्थापक एम राजीव का सम्मान

    By July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इनरव्हील क्लब द्वारा संस्था युवा के संस्थापक एम राजीव का सम्मान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    रायपुर के सिविल लाइंस स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में आयोजित रोटरी क्लब मिडटाउन के इंस्टालेशन सेरेमनी में इनरव्हील क्लब द्वारा संस्था "युवा" के संस्थापक एम राजीव को विगत 24 वर्षों से लगातार प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध कराने जैसे नि:स्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था की अध्यक्ष सुनीलम केसलीवाल, सचिव सुमंजुला श्रीमाल, कोषाध्यक्ष सुपद्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य सुनीरा गुप्ता के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

    इसके अलावा इनरव्हील संस्था द्वारा संस्था "युवा" के संचालन में सहयोग स्वरूप एम राजीव को नगद सहायता राशि भी प्रदान की।

    सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने उद्बोधन में एम राजीव ने इनरव्हील क्लब और उनके पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। राजीव ने कहा कि विगत 24 वर्षों की लगातार सेवा के बाद किसी संस्था द्वारा युवा को पहली बार सहयोग राशि दी गई है।

    इसके अलावा मंच से ही एम राजीव ने घोषणा की कि युवा संस्था द्वारा आगामी 11 अगस्त, 2024 (रविवार) को एक राज्यस्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन करेगी और इनरव्हील क्लब द्वारा दी गई सहायता राशि का इस्तेमाल विजेताओं को पुरस्कृत करने में करेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रेरणा मिलेगा।

    इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अखिल मिश्रा एवं रोटरी क्लब मिडटाउन के नवनियुक्त प्रेसिडेंट ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, आलोक अग्रवाल, बिजेंद्र गुप्ता, सुश्रद्धा नायक, सुमंजू अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति थी।

    कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी और इनरव्हील क्लब के सभी सदस्यों ने एम राजीव के नि:स्वार्थ सेवा और भागीरथ प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.