Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य» बेटे को पालने के लिए नहीं थे पैसे मां ने तीन साल पहले पड़ोसी को सौंपा जिगर का टुकड़ा
    राज्य

     बेटे को पालने के लिए नहीं थे पैसे मां ने तीन साल पहले पड़ोसी को सौंपा जिगर का टुकड़ा

    By July 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     बेटे को पालने के लिए नहीं थे पैसे मां ने तीन साल पहले पड़ोसी को सौंपा जिगर का टुकड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से अनोखा मामला सामने आया है। यहां कोरोना काल में आर्थिक तंगी की मार झेल रही महिला ने साल 2021 में पड़ोसी को अपना बेटा कुछ समय के लिए सौंपा था। आरोप है कि अब वो पड़ोसी, महिला को उसका बेटा वापस नहीं लौटा रहा। यहां तक कि उसने तो महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया। पीड़िता ने अब पुलिस से मदद मांगी है। मामला हैदरपुर इलाके का है। 25 साल की पूजा देवी के पति ने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया। पूजा के दो बच्चे हैं। एक बेटा (3) और एक बेटी (2)। बच्चों को पालने के लिए पूजा ने शालीमार इलाके में लोगों के घर जा-जाकर झाड़ू-पोछा लगाने का काम शुरू किया। इससे उसे ठीक-ठाक आमदनी हो रही थी। परिवार खुश था। लेकिन साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण पूजा को काम मिलना बंद हो गया। एक साल तक तो उसने जैसे-तैसे बच्चों को पाला। लेकिन साल 2021 में पूजा ने अपने पड़ोसी सोनू को बताया कि वो दो बच्चों को पालने में असमर्थ है। सोनू ने तब पूजा को कहा कि तुम अपना बेटा कुछ समय के लिए मुझे दे दो। मैं तुम्हारे बेटे को पालूंगा। जब तुम्हारी आमदनी अच्छी हो जाएगी तो अपना बेटा वापस ले जाना। पूजा भी मान गई। उसने अपना बेटा सोनू को दे दिया। इस बीच पूजा ने अशोक सिंह नामक शख्स से शादी कर ली। लेकिन वो बीच-बीच में अपने बेटे से मिलने आती रहती थी। कुछ समय पहले से सोनू बहाने मारने लगा कि उसका बेटा फिलहाल घर पर नहीं है। जब भी पूजा आती, सोनू कोई न कोई बहाना बनाकर उसे वापस लौटा देता। इससे पूजा को सोनू पर शक होने लगा। फिर उसने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करवा दिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले सोनू से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए टेक्निकल सबूत भी जमा किए जाएंगे जिसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की छानबीन गंभीरता के साथ की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द बच्चे को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। 

    Related Posts

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में….

    March 30, 2026

    राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

    March 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 30, 2026

    कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    March 30, 2026

    आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान….

    March 30, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में मिजोरम और ओडिशा पहुँचे फाइनल में….

    March 30, 2026

    राज्यपाल ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

    March 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.