Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»दो चक्रवातीय, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; दिल्ली-हरियाणा समेत इन इलाकों में 2 दिन भारी बारिश: IMD का रेड अलर्ट…
    देश

    दो चक्रवातीय, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; दिल्ली-हरियाणा समेत इन इलाकों में 2 दिन भारी बारिश: IMD का रेड अलर्ट…

    By July 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो चक्रवातीय, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; दिल्ली-हरियाणा समेत इन इलाकों में 2 दिन भारी बारिश: IMD का रेड अलर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का केंद्र अब छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाकों की तरफ शिफ्ट हो गया है।

    इससे छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक इस समय देश में दो चक्रवाती सर्कुलेशन और और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसकी वजह से गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों और हिमाचल-हरियाणा से लेकर मुंबई और गोवा-कोंकण तट तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, इस वक्त अरब सागर में कच्छ के नजदीक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है।

    इसके अलावा  उत्तर पश्चिम में राजस्थान और उसके आसपास निचले स्तर पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन एवं हरियाणा-हिमाचल के ऊपर क्षोभमंडल में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इन मौसमी दशाओं की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    IMD ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि 22 और 23 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

    आईएमडी ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, 22 से 23 जुलाई के बीच महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण समेत कई इलाकों और 24 और 25 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

    पांच दिनों के पूर्वानुमान में IMD ने कहा है कि 22 और 23 जुलाई को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है।

    इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा  24 और 25 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल माहे, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD  अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 

    IMD ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले 3-4 घंटों के अंदर मुंबई, पालघर, रायगढ़ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे और सतारा के घाटों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    इसके अलावा अमरावती के कई स्थानों, विदर्भ के यवतमाल, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, वर्धा, अकोला, गोंदिया, बुलढाणा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ तूफान आने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग ने विदर्भ के वाशिम जिले में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से लेकर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

    The post दो चक्रवातीय, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; दिल्ली-हरियाणा समेत इन इलाकों में 2 दिन भारी बारिश: IMD का रेड अलर्ट… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक…..

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात….

    March 26, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.