Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»जो बाइडेन के इस ऐलान पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, बड़ा वादा भी कर डाला; ट्रंप पर भी साधा निशाना…
    विदेश

    जो बाइडेन के इस ऐलान पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, बड़ा वादा भी कर डाला; ट्रंप पर भी साधा निशाना…

    By July 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो बाइडेन के इस ऐलान पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, बड़ा वादा भी कर डाला; ट्रंप पर भी साधा निशाना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कमला हैरिस ने जो बाइडेन द्वारा अपना नाम प्रस्तावित किए जाने पर खुशी जताई है।

    उन्होंने कहा कि अपना नाम प्रस्तावित किए जाने पर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

    इसके साथ ही कमला हैरिस ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतरती हैं तो उनका लक्ष्य डोनाल्ड ट्रंप और एक्स्ट्रीम एजेंडा को मात देने का होगा।

    कमला की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब 81 साल के जो बाइडेन ने रविवार को  राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने इस पद के लिए कमला हैरिस के नाम का प्रस्ताव रखा।

    हालांकि कमला हैरिस के लिए उम्मीदवारी का रास्ता इतना आसान नहीं रहने वाला है। अभी देखना होगा कि क्या डेमोक्रेटिक पार्टी कमला हैरिस को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाती है। 

    कमला हैरिस ने कहा कि वह प्रेसीडेंट बाइडेन द्वारा खुद का नाम प्रस्तावित किए जाने से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरी मंशा इस नॉमिनेशन को हासिल करने और जीतने की है।

    हैरिस साल 2021 में अमेरिका उपराष्ट्रपति बनी थीं। इस पद तक पहुंचने वाली वह पहली महिला होने के साथ-साथ पहली ब्लैक और पहली दक्षिण एशियाई भी हैं।

    वैसे तो बाइडेन के प्रस्ताव ने उन्हें रेस में काफी आगे कर दिया है, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अगले महीने तक इंतजार करना होगा। शिकागो में होने वाले डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में पार्टी के नए राष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान होगा।

    कमला हैरिस ने कहा कि पिछले एक साल में वह देश भर में घूमी हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी लोगों से बातचीत की है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भी मैं ऐसा ही करती रहूंगी।

    मैं वह सबकुछ करूंगी जो डेमोक्रेटिक पार्टी को एकजुट करे और हमारे देश को एकजुट करे। कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके एक्स्ट्रीम प्रोजेक्ट 2025 एजेंडा को हराना है। इसके लिए चुनाव के दिन तक हमारे पास कुल 107 दिन हैं। हम एक साथ लड़ेंगे और एक साथ जीतेंगे। 

    इस बीच पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व स्टेट सेक्रेट्री हिलेरी क्लिंटन ने भी कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया है। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया।

    उन्होंने कहा कि हमने बहुत से उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन ट्रंप का दूसरी बार राष्ट्रपति बनना हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय होगा।

    क्लिंटन दंपति के इस बयान में कहा गया है कि ट्रंप ने पहले ही दिन तानाशाह बनने का वादा किया। अब वक्त आ गया है कि हम कमला हैरिस का समर्थन करें और हर उस चीज से लड़ें जो उनको चुने जाने के रास्ते में बाधा है। 

    The post जो बाइडेन के इस ऐलान पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, बड़ा वादा भी कर डाला; ट्रंप पर भी साधा निशाना… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.