Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»बंधकों की मौत से भड़का इजरायल, बदला लेने गाजा के खान यूनिस शहर में उतारे टैंक…
    विदेश

    बंधकों की मौत से भड़का इजरायल, बदला लेने गाजा के खान यूनिस शहर में उतारे टैंक…

    By July 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बंधकों की मौत से भड़का इजरायल, बदला लेने गाजा के खान यूनिस शहर में उतारे टैंक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास आतंकियों के बीच युद्ध को 200 से ज्यादा दिन हो गए हैं।

    पिछले साल 7 अक्तूबर को शुरू हुए इस कत्लेआम में अब तक 39 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और मासूम बच्चे हैं।

    इजरायल हमास के पूर्ण खात्मे और अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हमास के ठिकानों पर लगातार हमला कर रहा है।

    इस बीच रिपोर्ट है कि हमास की कैद में दो बंधकों की मौत हो गई है। हमास ने इसके पीछे इजरायली हमला बताया है।

    हालांकि इजरायल ने खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया है और बदला लेने गाजा के खान यूनिस शहर पर धावा बोल दिया है। इजरायली सेना टैंकरों के साथ शहर में घुस चुकी है। फिलिस्तीनी संगठन ने खान यूनिस पर कत्लेआम का अंदेशा जताया है।

    इजरायली मीडिया ने फिलिस्तीनी समाचार आउटलेट्स के हवाले से बताया कि आईडीएफ टैंक और सैन्य वाहन सोमवार दोपहर को गाजा पट्टी के पूर्वी खान यूनिस में घुस आए हैं।  इससे पहले सोमवार को  आईडीएफ ने घोषणा की थी कि वह दक्षिणी गाजा पट्टी के मानवीय क्षेत्र के पूर्वी भाग में “आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई करने जा रहा है” क्योंकि खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि इस क्षेत्र में हमास के आतंकी छिपे हुए हैं।

    हालांकि हमास ने इसे इजरायल की बदले में की जाने वाली कार्रवाई बताया है।

    खान यूनिस शहर को खाली कराने का आदेश
    आईडीएफ ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र से इजरायल की ओर आतंकवादी गतिविधियां और रॉकेट हमले किए गए हैं।  सेना ने कहा कि वह गाजा में मानवीय इलाकों को खाली करने का आदेश दे चुकी है ताकि निर्दोषों की जान बचाई जा सके।

    आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी किया, शहर में नागरिकों से सुरक्षित स्थान निकल जाने का आह्वान किया गया है।  

    सेना ने पुष्टि की, “नागरिक आबादी को होने वाले नुकसान को कम करने और नागरिकों को युद्ध के क्षेत्रों से दूर रखने के लिए नागरिकों को चेतावनी दी जा रही है।” और कहा कि “इसलिए खान यूनिस के पूर्वी इलाकों में बची हुई आबादी से अस्थायी रूप से अल-मवासी में समायोजित मानवीय क्षेत्र में चले जाने का आह्वान किया गया है।”

    एक और कत्लेआम का डर
    हमास द्वारा संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय को अब खान यूनिस शहर में कत्लेआम का डर सता रहा है। उसने सोमवार को कहा कि पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में मरने वालों की संख्या 39,006 तक पहुंच गई है।

    गाजा मंत्रालय ने बताया कि संघर्ष में अब तक 89,818 लोग घायल हुए हैं। इस संख्या की हालांकि स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मरने वालों में आम नागरिक कितने थे और कितने हमास आतंकी मारे गए।

    The post बंधकों की मौत से भड़का इजरायल, बदला लेने गाजा के खान यूनिस शहर में उतारे टैंक… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.