Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-मरवाही में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी देता रहा झांसे पर झांसा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-मरवाही में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी देता रहा झांसे पर झांसा

    By July 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-मरवाही में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी देता रहा झांसे पर झांसा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मरवाही.

    मरवाही में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।पीड़ित को जब तक खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। तब तक वो ठग के झांसे में आकर 3,50,000 रुपये का चपत लग चुका था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

    दरअसल, पीड़ित मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के राजनगर का रहने वाले राकेश कुमार अग्रहरि ने दर्ज कराया है। उसकी जमीन मरवाही में स्थित था। जिसके बिक्री के संबंध में मरवाही आना जाना लगा रहता था। जिससे उसकी पहचान विजय सिंह बघेल स्वा. रघुनाथ सिंह बघेल निवासी लोहारी (मरवाही) के साथ सन् 2019 में हुआ था। जहां 4 अगस्त 2019 को उसने विजय सिंह बघेल के परिचित आरोपी विजय साहू जो खुद को मंत्रालय में पदस्थ अधिकारी होना बतलाया था। विजय साहू ने कहा कि मैं तुम्हारा नौकरी शिक्षा विभाग में संविदा क्लर्क में लगवा दूंगा। जिसमें तीन लाख रुपये लगेंगे। विजय साहू की बात में आकर पीड़ित राकेश अग्रहरि के छह अगस्त 2019 को पहली किस्त की राशि 75000 रुपये विजय सिंह बघेल के हाथ में लोहारी के पूर्व सरपंच रोहित परस्ते के घर पर गवाह रोहित परस्तें कुलदीप केवट के सामने दिया दे दिया। वहीं उसके बाद विजय साहू के द्वारा मोबाइल पर कहा गया कि मैं ग्राम सिवनी मरवाही के स्कूलों का निरीक्षण करने आऊंगा तो बाकी पैसा दे देना। जहां किसी कारण वश पैसा व्यवस्था न होने पर विजय साहू के द्वारा मरवाही आकर कहा गया कि पैसा व्यवस्था हो जाये तो मेरे रायपुर निवास में आकर पैसा दे देना। वहीं 12 अगस्त 2019 को पीड़ित ने विजय साहू के मकान नया रायपुर सेक्टर 29 मकान क्रमांक 189 विजय सिंह बघेल, रोहित परस्ते, कुलदीप केवट, पंकज सिंह के सामने एक लाख पछतर हजार रुपये नगद विजय साहू के हाथ में दिया। जिसका पीड़ित ने वीडियो क्लीप भी बना लिया था। वहीं जब भी पीड़ित के द्वारा नौकरी को लेकर बातचीत की जाती तो विजय साहू के द्वारा टाल मटोल करके धीरे-धीरे एक वर्ष बीतने के बाद विजय साहू द्वारा पीड़ित के मोबाइल पर बताया कि मैं  15 अगस्त 2020 को सिवनी मरवाही पहुंचेगा तब तुम करीब एक लाख रुपये की व्यवस्था कर लेना। तभी मैं तुम्हारा नियुक्त पत्र दिखाउगां। जिसके बाद 18 अगस्त को पीड़ित राकेश अपने दोस्त पंकज सिंह के साथ सिवनी गांव मरवाही स्थित सरकारी अवास में एक लाख रुपये दिए। तब विजय साहू के द्वारा एक आदेश पत्र स्वंय के मोबाइल पर नियुक्ति पत्र पीड़ित को दिखलाया। जिस पर अपर सचिव शिक्षा विभाग की सील लगी हुई थी। वहीं विजय साहू द्वारा मुझे अपने विश्वास पर लाने के लिये साठ हजार रुपये का चेक दिया। दो माह बाद 22 अक्तूबर 2020 को और उसे नया रायपुर इन्द्रावती भवन में सेकेंड फ्लोर पर विजय साहू द्वारा बुलाया गया।

    उन्होंने कहा कि एक हप्ते बाद काम हो जायेगा। लेकिन उसके बाद से विजय साहू के द्वारा नौकरी की बात को लेकर पीड़ित राकेश अग्रहरि को हमेशा टाल मटोल करने लगा। जिसपर पीड़ित को खुद के साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। विजय साहू से अपने दिए पैसे की मांग की। जब पैसा नहीं मिला तो पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। जिसपर जांच शुरू हो गई है।

    Related Posts

    जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 26, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….

    March 26, 2026

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    March 26, 2026

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – के आईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू…..

    March 26, 2026

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक…..

    March 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 26, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….

    March 26, 2026

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.