Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»महिला एशिया कप 2024: श्रीलंका की जीत, फाइनल में भारतीय टीम से भिड़ेगी
    खेल

    महिला एशिया कप 2024: श्रीलंका की जीत, फाइनल में भारतीय टीम से भिड़ेगी

    By July 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     विमंस एशिया कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम फाइनल में पहुंच गई है। 28 जुलाई को होने वाले फाइनल में श्रीलंका का सामना भारतीय टीम से होगा।

    यह मैच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 1 गेंद शेष रहते 7 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया।

    पाकिस्‍तान की शुरुआत शानदार रही

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरुआत शानदार रही। गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 10वें ओवर की पहली गेंद पर उदेशिका प्रबोधनी ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने गुल फिरोजा को नीलाक्षी डी सिल्वा के हाथों कैच आउट कराया। गुल ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए।

    इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुनीबा अली बोल्‍ड हुईं। उन्‍होंने 34 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। इसके बाद सिदरा अमीन ने 13 गेंदों पर 10 रन और कप्‍तान निदा डार ने 17 गेंदों पर 23 रन बनाए। आलिया रियाज 16 और फातिमा सना 23 रन बनाकर नाबाद रहीं। उदेशिका प्रबोधनी और कविशा दिलहारी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

    श्रीलंका को पहली ही गेंद पर लगा झटका 

    141 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर विशमी गुणरत्ने LBW आउट हुईं। 19 के स्‍कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। हर्षिता समरविक्रमा ने 13 गेंदें पर 12 रन बनाए। इसके बाद कप्‍तान चमारी अथापथु ने कविशा दिलहारी के साथ पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। 12 ओवर में कविशा पवेलियन लौटीं। उन्‍होंने 18 गेंदों पर 17 रन बनाए।

    सादिया इकबाल ने 4 विकेट चटकाए

    • इसके बाद नीलाक्षी डी सिल्वा खाता तक नहीं खोल पाईं। कप्‍तान चमारी अथापथु ने शानदार बल्‍लेबाजी की।
    • उन्‍होंने 48 गेंदों पर 63 रन जड़ दिए। हसीनी परेरा ने 3 और सुगंधिका कुमारी ने 10 रन बनाए।
    • अनुष्का संजीवनी 24 और अचिनी कुलसुरिया 1 रन बनाकर नाबाद रहीं।
    • पाकिस्‍तान की ओर से सादिया इकबाल ने 4 विकेट चटकाए।
    • उनके अलावा निदा डार और ओमैमा सोहेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.