Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सुकमा में छह नक्सली गिरफ्तार, तीन ब्लास्ट की घटना में शामिल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सुकमा में छह नक्सली गिरफ्तार, तीन ब्लास्ट की घटना में शामिल

    By July 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सुकमा में छह नक्सली गिरफ्तार, तीन ब्लास्ट की घटना में शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा.

    सुकमा जिले में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पूवर्ती ब्लास्ट की घटना में शामिल तीन नक्सली सहित छह नक्सलियों को जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र से तिम्मापुरम इलाके में नक्सलियों के गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।

    जिसके बाद कोबरा, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम उस इलाके में सर्च अभियान पर निकली। इस दौरान जवानों को आता देखकर छुपने और भागने की कोशिश कर रहे छह लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ में उनकी पहचान की गई। इसके बाद सभी नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

    तीन नक्सली पूवर्ती ब्लास्ट की घटना में थे शामिल
    गौरतलब है कि बीते दिनों टेकलगुड़ा और पूवर्ती के बीच नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाते हुए एक राशन से भारी वाहन को ब्लास्ट कर नुकसान पहुंचाया था, जिसमें कोबरा के दो जवान शहीद हो गए थे। इस घटना में शामिल अब तक 10 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। तिम्मापुरम के जंगलों से गिरफ्तार किए गए छह नक्सलियों में से तीन नक्सली भी इस घटना में शामिल रह चुके हैं।

    अंदरूनी इलाकों तक पहुंच रहे जवान सिमट रहे नक्सली
    एक समय था जब जवानों की पहुंच सीमित हुआ करती थी, क्योंकि नक्सली भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाते थे। लेकिन समय के साथ अंदरूनी इलाकों में कैंपों की स्थापना हुई और सूचना तंत्र को मजबूत किया गया। इसके बाद जवान सुकमा के उन इलाकों तक ऑपरेशन कर रहे हैं, जहां पहुंचने की कल्पना नहीं की जा सकती थी। यही वजह है कि अब सुकमा के अंदरूनी इलाकों में नक्सली सिमटते नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारी हो रही है और इससे प्रभावित होकर नक्सली भी आत्मसमर्पण करने पहुंच रहे हैं।

    Related Posts

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026

    असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप….

    March 29, 2026

    समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी…

    March 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026

    असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.