Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»जो बाइडेन और ट्रंप की सही भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी प्रोफेसर ने लगाया हैरिस पर दांव…
    विदेश

    जो बाइडेन और ट्रंप की सही भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी प्रोफेसर ने लगाया हैरिस पर दांव…

    By July 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो बाइडेन और ट्रंप की सही भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी प्रोफेसर ने लगाया हैरिस पर दांव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, उम्मीदवारों के बयानबाजी और एक-दूसरे पर हमले बढ़ गए हैं।

    डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस तो दूसरी तरफ रिपबल्किन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधी टक्कर है। इस बीच प्रसिद्ध ज्योतिषी एलन लिक्टमैन उर्फ नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने दुनिया को चौंका दिया है।

    नास्त्रेदमस साल 1984 से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भविष्यवाणी करते आए हैं और उनकी 10 में से 9 भविष्यवाणियां सटीक साबित हुई हैं।

    इन्होंने ही 2016 में ट्रंप और 2020 में बाइडेन की जीत की सटीक भविष्यवाणी की थी। इस बार उन्होंने चुनाव में कहा है कि कमला हैरिस का पलड़ा डोनाल्ड ट्रंप पर भारी रहने वाला है। 

    हालांकि ज्योतिषी एलन लिक्टमैन की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अंतिम भविष्यवाणी अभी की जानी बाकी है, लेकिन उन्होंने संकेत दिए कि कमला हैरिस ट्रंप पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं।

    यह तब है जब कुछ दिन पहले ही कमला हैरिस राष्ट्रपति की रेस में शामिल हुई है।

    इससे पहले जो बाइडेन को डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उन्होंने कोरोना बीमारी से उबरने के बाद ऐलान किया कि वे राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे साथ ही कमला हैरिस का समर्थन किया। कमला हैरिस ने महज 72 घंटे के भीतर पार्टी में अपनी समर्थन हासिल किया और दावेदारी मजबूत की। 

    वहीं, दूसरी ओर बाइडेन के साथ मुकाबले में ट्रंप का पलड़ा पहले ही भारी पड़ता दिखाई दे रहा था। ट्रंप के साथ एक डिबेट में बाइडेन को हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि बाइडेन डिबेट के बीच सोते हुए कैमरे पर कैद हुई।

    इस घटना के बाद से बाइडेन विरोधियों ही नहीं अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेताओं बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के निशाने पर आ गए थे।

    तमाम आग्रह के बाद भी बाइडेन रेस से पीछे हटने को तैयार नहीं थे लेकिन, खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ा।

    नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
    सबसे पहले नास्त्रेदमस के बारे में जान लेते हैं। नास्त्रेदमस 16वीं सदी के एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी।

    नास्त्रेदमस ने अपनी मौत के बाद सौ साल बाद तक की भविष्यवाणियां की, जिसमें परमाणु युद्ध, जलवायु संकट, भूकंप त्रासदी, 9/11 हमला जैसी कई भविष्यवाणियां शामिल है।

    वहीं दूसरी ओर लिक्टमैन पिछले 40 वर्षों से अमेरिकी चुनावों की भविष्यवाणी करते आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हर चार साल में होते हैं।

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के नास्त्रेदमस एलन लिक्टमैन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रारंभिक भविष्यवाणी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होगा।

    लिक्टमैन का कहना है कि व्हाइट हाउस की चाबी डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले कमला हैरिस के पास जाती दिखाई दे रही है। बता दें कि लिक्टमैन ने 1984 के बाद से पिछले 10 चुनावों में से नौ की सटीक भविष्यवाणी की है।

    इसलिए उनकी यह भविष्यवाणी काफी अहम मानी जा रही है, खासकर कमला हैरिस के समर्थकों के लिए यह उत्साह बढ़ाने जैसा है।

    कैसे करते हैं राष्ट्रपति चुनाव की भविष्यावणी
    50 वर्षों तक अमेरिकी विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे लिक्टमैन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 13 चाबियों वाला फॉर्मूला तैयार किया है। जो तय करता है कि चुनाव किसके पक्ष में जाएगा।

    इसमें यदि छह या उससे अधिक चाबियां डेमोक्रेटिक पार्टी के पास जाती हैं तो वो कमला हैरिस की जीत पर मुहर लगा देंगे। वहीं, अगर उतनी ही रिपल्ब्किन पार्टी के पास जाती हैं तो जीत ट्रंप की मानी जाएगी। 

    (बता दें कि यह लिक्टमैन द्वारा तय फॉर्मूला है, इसका वास्तविक चुनाव से कोई मतलब नहीं है।) 

    लिक्टमैन के मुताबिक, अभी कमला हैरिस की पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में 6 चाबियां हैं। वहीं, ट्रंप की पार्टी रिपल्ब्किन के पास अभी महज तीन चाबियां है।

    बाकी चार चाबियों को पर वो जल्द ही फैसला लेंगे लिक्टमैन का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। उन्होंने 2016 में ट्रम्प की जीत और 2020 में बाइडेन की जीत की सही भविष्यवाणी की थी।

    1981 में उन्होंने इस भविष्यावाणी के लिए 13 चाबियों वाला फॉर्मूला तैयार किया था। वो हर चार साल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस तरह हार-जीत का पूर्वानुमान लगाते हैं।

    The post जो बाइडेन और ट्रंप की सही भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी प्रोफेसर ने लगाया हैरिस पर दांव… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.