Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मौसम का मिजाज बदला, बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात से 7 की मौत
    राज्य

    मौसम का मिजाज बदला, बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात से 7 की मौत

    By August 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौसम का मिजाज बदला, बिहार के 27 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात से 7 की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहारवासियों से रूठा मानसून अब आखिरकार बिहार के लोगों से खुश होता नजर आ रहा है. इस साल बिहार में काफी कम बारिश भी दर्ज की गई है. जिसके वजह से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे दिखने लगी और आम लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए. वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई तक प्रदेश में केवल 37% ही बारिश हुई है. लेकिन अब अचानक बिहार का मौसम ने पलटी मार ली है. वहीं बीते दिन वज्रपात से 7 लोगों की मौत हो गई.     

    वज्रपात से 7 लोगों की मौत   

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार (1 अगस्त) को प्रदेश में आज मौसम पलटी मार सकता है. इसके बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम में बदलाव बीते दिन 31 जुलाई को भी देखने को मिला. कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. इस बारिश से बिहारवासियों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. इसी के चलते नालंदा और औरंगाबाद में बीते दिन वज्रपात से 7 लोगों की मौत हो गई.  

    आज गर्मी से मिल सकती है राहत  

    वहीं पटना के लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पटना में आज न्यूनतम तापमान 27.96 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 32.45 सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में मानसून इस बार पूरी तरह कमजोर है. इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है. राजधानी पटना में बुधवार शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. गुरुवार अहले सुबह मध्यम दर्जे की बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी. पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सारण, समेत 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 16 जिलों में वज्रपात मेघ गर्जन का अलर्ट भी जारी किया गया है.

    नालंदा में वज्रपात से दो लोगों की मौत

    नालंदा के चंडी और नगरनौसा थाना क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, एक अन्य युवक झुलस गया. घटना के बाद दोनों गांवों में परिजनों की चीख-पुकार गूंजने लगी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है. पहली घटना चंडी थाना क्षेत्र के प्राण चक गांव में हुई. 48 वर्षीय बृजन जमादार खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान ठनका की चपेट में आकर उसकी जान चली गई.

    किशोर की ठनका से मौत 

    दूसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनियम पुर गांव की है. जहां बारिश में नहा रहे किशोर की ठनका से मौत हो गई. मृतक अरुण कुमार का 12 साल का पुत्र इंद्रजीत कुमार था. परिजनों ने बताया कि किशोर घर के समीप बारिश में नहा रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ. जबकि, पावापुरी थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव में ठनका की चपेट में आकर अजय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह झुलस गये. 

    वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक और एक गाय की मौत

    नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के ननौरी गांव की है. जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक और एक गाय की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान ननौरी गांव निवासी कृष्ण मांझी का 22 वर्षीय पुत्र छोटू मांझी के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है कि युवक खेत की ओर से अपनी गाय को लेने गया था. जब गाय को लेकर आने की कोशिश की तभी अचानक वज्रपात हो गया. जिसकी चपेट में आने से युवक और गाय दोनों की मौत हो गई. 

    औरंगाबाद में ठनका की चपेट में आने से 4 की मौत 

    औरंगाबाद में ठनका की चपेट में आकर 3 महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गयी है. पहली घटना टंडवा थाना क्षेत्र के खजुरी महेश की है. जहां खेतों में काम कर रही 53 वर्षीय एक महिला ठनका की चपेट में आ गई. 

    वहीं दूसरी घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के पिरवां गांव की है. जहां 40 वर्षीय गोरा की मौत हो गई. जबकि इसके पूर्व बारुण थाना क्षेत्र में ठनका गिरने की हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई थी. सभी शवों को सदर अस्पताल में लाया गया. जहां आवश्यक प्रक्रिया के साथ उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर जिला प्रशासन ने आपदा राहत कोष के तहत सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की तैयारी में जुट गयी है. 

    Related Posts

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका…

    April 1, 2026

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 1, 2026

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक…..

    April 1, 2026

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किया आशीर्वाद…..

    April 1, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ….

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका…

    April 1, 2026

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 1, 2026

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक…..

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.