Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»हमास चीफ हानियेह के कत्ल की लंबी थी प्लानिंग, गेस्ट हाऊस में मेहमान बनकर आए कातिल ने 2 महीने पहले छिपाया बम…
    विदेश

    हमास चीफ हानियेह के कत्ल की लंबी थी प्लानिंग, गेस्ट हाऊस में मेहमान बनकर आए कातिल ने 2 महीने पहले छिपाया बम…

    By August 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास चीफ हानियेह के कत्ल की लंबी थी प्लानिंग, गेस्ट हाऊस में मेहमान बनकर आए कातिल ने 2 महीने पहले छिपाया बम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के सुप्रीम लीडर इस्माइल हानियेह के कत्ल का बड़ा राज खुल गया है।

    ईरानी अधिकारियों ने मामले में अहम जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने बताया कि इस्माइल हानियेह को एकदम किए हमले में नहीं मारा गया, बल्कि इसकी प्लानिंग दो महीने पहले ही कर दी गई थी।

    ईरान हानियेह के कत्ल में इजरायल को जिम्मेदार ठहरा चुका है, उसका कहना है कि कातिल ने हानियेह के गेस्टहाऊस में मेहमान बनकर एंट्री ली और दो महीने एक कमरे में गुप्त रूप से बम रख दिया। 

    तेहरान स्थित उस गेस्ट हाऊस में हुए बम धमाके में हानियेह के अलावा एक अंगरक्षक भी मारा गया था।

    हमास के सर्वेसर्वा और कमांडर इन चीफ इस्माइल हानियेह की हत्या को लेकर ईरान बौखलाया हुआ है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने कत्ल के घंटे भर बाद ही ईरानी फोर्स को इजरायल पर हमला करने का आदेश दे दिया है।

    ईरान के साथ इजरायल के खिलाफ मुहिम में सीरिया, लेबनान के हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोही शामिल हैं। इससे इतर ईरानी अधिकारियों ने हानियेह के कत्ल की जांच भी शुरू कर दी है। शुरुआत जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

    दो महीने पहले प्लांट किया था बम
    द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का कहना है कि दो ईरानी अधिकारियों सहित सात मध्य पूर्वी अधिकारियों और एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, बुधवार को हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनीया की तेहरान के गेस्टहाउस में जिस बम से धमाका हुआ, वो दो महीने पहले रखा गया था।

    उनका दावा है कि कातिल ने इसके लिए लंबी प्लानिंग की। उसने पहले हानियेह का पूरा शेड्यूल फॉलो किया। यह पता किया कि वह किस जगह ज्यादा रुकता है। इसके बाद हानियेह को मारने की पूरी प्लानिंग तय की गई।

    इजरायल ने महीनों प्लानिंग के बाद हानियेह को मारा
    मध्य पूर्व के पांच अधिकारियों के अनुसार, बम को लगभग दो महीने पहले गेस्टहाउस में छिपाया गया था। गेस्टहाउस इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स द्वारा संचालित और संरक्षित है।

    यह उत्तरी तेहरान के एक पॉश इलाके में नेशात नामक एक बड़े परिसर का हिस्सा है। 31 जुलाई को गेस्ट हाऊस में हुए बम धमाके में हानियेह के अलावा उसका एक अंगरक्षक भी मारा गया। 

    बम का रिमोट दबाने से पहले हानियेह की लोकेशन कंफर्म की
    बता दें कि हानियेह लंबे समय से कतर में रहकर गाजा को संचालित कर रहे हैं। जब हानियेह का कत्ल हुआ, वो ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तेहरान पहुंचे थे।

    ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, शपथ ग्रहण के बाद हानियेह उसी गेस्ट हाऊस में आराम करने पहुंचे थे। बम को रिमोट से विस्फोट किया गया।

    अधिकारियों का कहना है कि कातिल ने तभी विस्फोट किया, जब वह कंफर्म हो गया था कि हानियेह गेस्ट हाऊस पहुंच चुका है।  

    इस घटना के बारे में जानकारी देने वाले दो ईरानी अधिकारियों, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सदस्यों के अनुसार, विस्फोट से इमारत हिल गई, कुछ खिड़कियाँ टूट गईं और बाहरी दीवार आंशिक रूप से ढह गई। इमारत की तस्वीर में भी इस तरह का नुकसान देखा जा सकता है।

    तेहरान में इसी गेस्ट हाऊस पर रुकते थे हानियेह
    ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, कतर से समय निकालकर जब भी हानियेह ने तेहरान का दौरा किया, वह अक्सर इसी गेस्ट हाऊस पर रुका करते थे।

    इसलिए हानियेह के कातिल को इस बात की पूरी जानकारी थी कि तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान भी वो उसी गेस्ट हाऊस में रुकेंगे।

    ईरानी अधिकारियों और हमास ने इस हत्या के लिए इजरायल जिम्मेदार ठहराया है, यह आकलन कई अमेरिकी अधिकारियों ने भी किया है।

    हानियेह और फिर मोहम्मद डीफ की हत्या से मध्य पूर्व में महायुद्ध की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि हनीयेह इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता में शीर्ष वार्ताकार थे।

    The post हमास चीफ हानियेह के कत्ल की लंबी थी प्लानिंग, गेस्ट हाऊस में मेहमान बनकर आए कातिल ने 2 महीने पहले छिपाया बम… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.