Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»इस्माइल हानियेह और ‘शैतान’ डीफ के खात्मे के बाद हमास का क्या होगा? नए चीफ के 4 दावेदार…
    विदेश

    इस्माइल हानियेह और ‘शैतान’ डीफ के खात्मे के बाद हमास का क्या होगा? नए चीफ के 4 दावेदार…

    By August 2, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस्माइल हानियेह और ‘शैतान’ डीफ के खात्मे के बाद हमास का क्या होगा? नए चीफ के 4 दावेदार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले आठ महीने से चल रहे महायुद्ध में इजरायली सेना ने महज दो दिन के भीतर हमास के सुप्रीम लीडर इस्माइल हनीयेह और मिलिट्री चीफ मोहम्मद डीफ का खात्मा कर दिया है।

    हालांकि इजरायल का कहना है कि डीफ 13 जुलाई को हुए हमले में ही मारा गया था लेकिन, उसकी मौत की पुष्टि अब हुई है। डीफ को हमास का सबसे खूंखार शैतान कहा जाता है।

    उसके बारे में ऐसी कहानियां हैं कि उसे 9 जिंदगियों का वरदान था। सातवें प्रयास में इजरायल ने डीफ को भी ढेर कर दिया है।

    हमास के इन दोनों शीर्ष नेताओं के खात्मे के बाद फिलिस्तीनी आतंकी संगठन कौन चलाएगा? इसे लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

    हानियेह और डीफ के बाद हमास के वे टॉप लीडर कौन हैं? जो उनकी जगह ले सकते हैं, चलिए जानते हैं। 

    पिछले साल 7 अक्तूबर को हमास ने जब से इजरायल पर हमला कर 400 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, बदले की आग में जल रहा इजरायल हमास के पूर्ण खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन कर रहा है।

    पहले उसने हमास के प्रमुख गढ़ गाजा शहर को श्मशान बनाया और निर्दोषों समेत हजारों को मौत के घाट उतार दिया। इस जंग में सबसे ज्यादा नुकसान हमास को ही हुआ है, लगातार हमलों से हमास को संभलने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है और लगभग हर हमले में उसके नेता, कमांडर और आतंकी खत्म हो रहे हैं।

    गाजा के बाद इजरायल ने हमास के आखिरी गढ़ राफा पर नजर गढ़ा दी है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा है कि जल्द ही वो इस जंग को खत्म कर देंगे। हानियेह और डीफ के खात्मे के साथ नेतन्याहू के इन बयानों को बल भी मिलता है। 

    अब सवाल यह है कि हानियेह और डीफ के खात्मे के बाद हमास का क्या होगा? सवाल यह भी है कि क्या इजरायल हमास के पूर्ण खात्मे के सपने को पूरा कर पाएगी क्योंकि ईरान, सीरिया और लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकी ऐसा नहीं होने देंगे।

    डीफ और हानियेह के कत्ल पर वो इजरायल के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में हमास की नई कमान किसे मिल सकती है? अभी हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन, हम एक नजर डालते हैं, हमास के उन शीर्ष नेताओं पर जो हानियेह और डीफ की जगह ले सकते हैं-

    गाजा में हमास का चीफ कमांडर याह्या सिनवार
    इस्माइल हानियेह के बाद याह्या सिनवार ही हमास का दूसरा शीर्ष नेता माना जाता है। सिनवार 1980 के दशक से इजरायल की टॉप आतंकी लिस्ट में शामिल रहा है।

    उसने 80 के दशक में फिलिस्तीनी विद्रोह के समय हमास की स्थापना की थी।  इसे कई बार इजरायली सेना गिरफ्तार भी चुकी है।

    इसने 20 साल इजरायल की काल कोठरियों में समय बिताया है। 2021 में कैदियों की अदला-बदली में यह भी रिहा किया गया था। 

    2017 में सिनवार को गाजा का शीर्ष नेता चुना गया। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि सिनवार 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में एक है। उसके साथ मोहम्मद डीफ भी था। जिसे इजरायल हमले में मार चुकी है। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, सिनवार गाजा के नीचे किसी गुप्त सुरंग में छिपा हुआ है। 

    खालिद मेशाल
    वेस्ट बैंक के शहर रामल्लाह के पास जन्मा खालिद मेशाल 1996 में हमास के शीर्ष नेताओं में शामिल हुआ। दो साल बाद जॉर्डन में इजरायली एजेंटों ने उसे मारने की कोशिश की।

    जहर देने से वह कोमा में चला गया था लेकिन, फिर जॉर्डन और इजरायल के बीच हुए समझौते के बाद दवा मिलने के बाद खालिद को बचा लिया गया।

    खालिद कुवैत, जॉर्डन, कतर और सीरिया में रहकर हमास की कमान संभाल चुका है। 2017 में खालिद को हटाकर हमास समूह ने हनीयेह को संगठन की जिम्मेदारी दी थी। इसके बावजूद मेशाल अभी भी हमास के शीर्ष नेताओं में से एक है।

    खलील अल-हय्या
    खलील अल-हय्या दशकों से हमास के टॉप कमांडरों में शामिल है। इस समय खलील गाजा में सिनवार का डिप्टी है। 2007 में एक इजरायली हमले में ये बाल-बाल बच गया था।

    उस वक्त गाजा में इसके घर पर इजरायल ने हवाई हमला किया, जिसमें इसके परिवार के सभी सदस्य मारे गए थे। खलील को भी हनियेह के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है।

    मूसा अबू मरज़ूक
    हनियेह के उत्तराधिकारी हमास नेताओं में एक नाम मूसा अबू मरजूक का भी है। यूरोपीय विदेश परिषद के अनुसार, हमास के संस्थापकों में से एक अबू मरज़ूक ने हमास के साथ अपना सफर संयुक्त अरब अमीरात में शुरू किया।

    इसने यूएई में फिलिस्तीनी मुस्लिम ब्रदरहुड की एक शाखा की स्थापना में मदद की, जिससे हमास का गठन हुआ। बाद में ये संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया, जहां इसने इस्लामी संस्थाओं की स्थापना में मदद की।

    ये संस्थाएं फ़िलिस्तीनी मुद्दों पर केंद्रित रहे हैं। 1996 में, जब यह हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख था तो इजरायल की इस पर टेढ़ी नजर पड़ी।

    इस पर इजरायल के खिलाफ साजिश रचने समेत कई संगीन जुर्म किए। आतंकवाद के आरोप में यह 22 महीने अमेरिकी जेल में भी रहा। 

    The post इस्माइल हानियेह और ‘शैतान’ डीफ के खात्मे के बाद हमास का क्या होगा? नए चीफ के 4 दावेदार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.