Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर में जोरदार बारिश, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मां-बेटे की मौत
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में जोरदार बारिश, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मां-बेटे की मौत

    By August 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर में जोरदार बारिश, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मां-बेटे की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.
     छत्तीसगढ़ में कुछ दिन के ब्रेक के बाद मानसून की एक्टिविटी एक बार फिर तेज हो गई. मौसम विभाग का कहना है कि आग कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है. आईएमडी के मुताबिक शनिवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भाी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. प्रदेश में 1 अगस्त तक 614.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.

    प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. बीजापुर में सबसे ज्यादा 1406 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब तक सूबे के 9 जिलों में कम बारिश हुई है, जो ज्यादातर सरगुजा जिले में आते हैं.

    जानें आज किन जिलों में है अलर्ट

    मौसम विभाग ने आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया में भारी बारिश की संभावना जताई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    बिलासपुर में बारिश का 10 साल का टूटा रेकॉर्ड

    बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 6723.3 एमएम बारिश हो चुकी है। आंकड़ों पर जाएं तो पिछले 10 सालों में अब तक की यह रिकार्ड बारिश है। इस बार आषाढ़ में कम बारिश की कमी सावन ने पूरी कर दी। बल्कि आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक का 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। गुरुवार को सुबह से ही झड़ी लगी रही।

    बीजापुर में बह गई सड़क

    2 महीने पहले बनी बीजापुर जिले के गंगालूर से नेलसनार की सड़क पहली ही बारिश में बह गई है. इस इलाके में लगभग 20 से 30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी. इतना ही नहीं सड़क पर पुल भी बनाया गया था. सड़क निर्माण का काम PWD विभाग ने किया था. मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार से कुल 16 कॉन्ट्रैक्ट हुए थे. 16 कॉन्ट्रैक्ट में कुल लागत राशि 56 करोड़ बताई जा रही है. आरोप है कि ठेकेदार ने शासन को गुमराह करते कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर इस सड़क की लागत को 112 करोड़ रुपये कर दिया था. अब स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच की मांग की. वहीं गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है. सीएम साय ने कहा कि भ्राहटाचार करने वालों को सरकार नहीं बख्शेगी. भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा. किसी भी सेक्टर भ्रष्टाचार हुआ हो, आरोपी जेल जाएंगे.

    Related Posts

    खेल उस क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया, जिसकी पहचान कभी संघर्ष से होती थी': युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे….

    April 1, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    April 1, 2026

    क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेज 0.2 अंतर्गत मितानिनों का प्रशिक्षण आयोजित बेमेतरा जिला को टी बी मुक्त करने विशेष अभियान ।

    April 1, 2026

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका…

    April 1, 2026

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल उस क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया, जिसकी पहचान कभी संघर्ष से होती थी': युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे….

    April 1, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    April 1, 2026

    क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेज 0.2 अंतर्गत मितानिनों का प्रशिक्षण आयोजित बेमेतरा जिला को टी बी मुक्त करने विशेष अभियान ।

    April 1, 2026

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय…..

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.