Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»IMD ने 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया: तेज बारिश की संभावना
    राज्य

    IMD ने 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया: तेज बारिश की संभावना

    By August 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IMD ने 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया: तेज बारिश की संभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बिहार के 9 जिलों के लिए अगले 36 घंटे में आंधी, आकाशीय बिजली और अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा शामिल हैं. इसके अलावा आईएमडी ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

    आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार अगले दो-तीन दिन में औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा और रोहतास जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. रेड अलर्ट का मतलब है कि तुरंत कदम उठाने की जरूरत है. ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि सतर्कता बनाए रखें औप येलो अलर्ट का मतलब है कि निगरानी बनाए रखें.  साथ ही जानकारी प्राप्त करते रहें और ग्रीन अलर्ट का मतलब है कि कोई विशेष कदम उठाने की आवश्यकता नहीं है.

    बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि कटिहार, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों के लिए अगले चार-पांच दिन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में एक या दो स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. राज्य सरकार ने लोगों से मौसम से संबंधित जानकारी पर ध्यान देने की अपील की है.

    पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बिहार के चार जिलों में आठ लोगों की मौत हो गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि पटना और औरंगाबाद में तीन-तीन मौतें हुई हैं, जबकि नवादा और सारण में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और लोगों से अपील की है कि वे आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करें. इससे पहले बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी.

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.