Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»जूनियर इंजीनियर बनने का अवसर: रेलवे में 7,951 पदों के लिए निकली भर्ती
    राज्य

    जूनियर इंजीनियर बनने का अवसर: रेलवे में 7,951 पदों के लिए निकली भर्ती

    By August 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जूनियर इंजीनियर बनने का अवसर: रेलवे में 7,951 पदों के लिए निकली भर्ती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 7,951 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 30 जुलाई 2024 से हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवारों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 रात 11:59 बजे तक है. इसके बाद आवेदन में सुधार करने का मौका 30 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक मिलेगा. बिहार में रहने वाले युवा जो रेलवे में भर्ती का इतंजार कर रहे थे उनके लिए यह सुनहरा मौका है.

    कुल 7,951 पदों पर की जाएगी भर्ती

    जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,951 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS), केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट और अन्य पद शामिल हैं. गोरखपुर के लिए विशेष रूप से 17 पदों पर केमिकल सुपरवाइजर या रिसर्च और मेटलर्जिकल सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी. बाकी पदों पर जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल मेटलर्जिकल असिस्टेंट की नियुक्ति की जाएगी. साथ ही भर्ती परीक्षा के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति के बाद अनिवार्य ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को मंथली स्टाइपेंड भी मिलेगा. ट्रेनिंग के बाद जूनियर इंजीनियर को 35,400 रुपये की बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा उन्हें 10,974 रुपये का महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा, जो बेसिक सैलरी का 31% है. इस तरह कुल वेतन 46,374 रुपये हो जाएगा.

    आवेदन के लिए किस कैटेगरी को कितना देना होगा शुल्क 

    विभाग के अनुसार आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा. हालांकि, पहले चरण की कंप्यूटर-आधारित टेस्ट में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क में कटौती के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इस शुल्क में भी पहले चरण की सीबीटी में उपस्थिति पर बैंक शुल्क में कटौती के बाद राशि वापस कर दी जाएगी.

    इस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं

    ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 30 जुलाई 2024
    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अगस्त 2024, रात 11:59 बजे तक
    ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 अगस्त 2024, रात 11:59 बजे तक
    आवेदन में सुधार की अवधि: 30 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक
    भर्ती परीक्षा की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

    रेलवे उपलब्ध करवा रहा रोजगार के अवसर

    इसके अलावा इस भर्ती के माध्यम से रेलवे में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे. योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सुनिश्चित कर लें.

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.