Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर खाद्यान्न की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    मध्यप्रदेश

    शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर खाद्यान्न की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    By August 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़कर खाद्यान्न की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अनूपपुर ।   अनूपपुर के करन पठार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फरहदा के ग्राम मेंडीयारास में शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला तोड़ते हुए वहां रखे हुए खाद्यान्न को अज्ञात आरोपियों के द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले के संबंध में शिकायत कर्ता सेल्समैन मुख्तार खान पिता अख्तर खान उम्र 27 वर्ष के द्वारा शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है, जिस पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शिकायत कर्ता के द्वारा बतलाया गया कि पांच अगस्त की सुबह 7:30 बजे मेंडीयारास का फिरोज खान फोन कर बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान का ताला टूटा हुआ है तथा गेहूं चावल बिखरा हुआ दिख रहा है। सूचना मिलने पर सेल्समैन ने जाकर देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ था तथा खाद्यान्न बिखरा पड़ा था। चोरों के द्वारा उचित मूल्य दुकान में रखे हुए चावल 18 बोरी, गेहूं 11 बोरी नमक 16 बोरी शक्कर दो किलो कुल कीमती 48,955 रुपये अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसकी शिकायत पर करन पठार पुलिस ने धारा-331 (4) 305 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    दो अन्य दुकानों का भी ताला टूटा

    इसके साथ ही दो अन्य उचित मूल्य दुकानों में भी उसी रात ताला तोड़ते हुए चोरी की गई है, जिनमें शासकीय उचित मूल्य दुकान तुलरा तथा कछरा टोला शामिल है। यही नहीं बेनीबारी में स्थित ढाबे में 260 लीटर डीजल भी चोरी कर लिया गया, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

    तीन बैगा ग्रामीणों की मौत के बाद कलेक्टर ने गांव में पहुंच की बात

    पुष्पराजगढ़ विकास खंड अंतर्गत ग्राम सालरगोंदी में एक ही परिवार के तीन बैगा ग्रामीणों की मौत के पश्चात कलेक्टर आशीष वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करपा तथा ग्राम पंचायत सालरगोंदी क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य गतिविधियों का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके अवधिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एचएस धुर्वे, जनपद सीईओ जीपी पाण्डेय, बीएमओ डॉ. सुरेन्द्र सिंह तथा डॉ. भावना सिंग्राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करपा का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार प्रबंधन की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले को मरीजों के बेहतर उपचार, जांच सुविधाएं की समय पर उपलब्धता तथा मरीजों के खान-पान, स्वच्छ पेयजल व स्वच्छता के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर उपचार एवं देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों के भर्ती तथा उपचार आदि की जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराएं तथा मैदानी अमला लगातार क्षेत्र भ्रमण कर क्षेत्र की जानकारी रखें। कहीं भी स्वास्थ्य गत समस्याएं होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाए।

    ग्राम सालरगोंदी पहुंच कलेक्टर ने ग्रामीणों से की भेंट

    पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सालरगोंदी में अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से हुई तीन लोगों की मृत्यु पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मृतकों के वयोवृद्ध परिजन जेठूलाल के आवास पहुंचकर भेंट की तथा मृतकों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को ग्रामीण क्षेत्रों का सतत् भ्रमण कर स्वास्थ्य गत स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों के बचाव तथा किसी भी स्वास्थ्यगत समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार लेने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला वस्तुस्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराए, जिससे किसी तरह की समस्याओं का सामना ग्रामीणों को न करना पड़े। उन्होंने मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी पुष्पराजगढ़ को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीनेशन के संबंध में जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के सुरक्षित जल स्त्रोतों का उपयोग करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ग्रामीण अंचल के क्षेत्रों में पेयजल स्त्रोतों में क्लोरीनेशन का कार्य किया जाए, जिससे जल की शुद्धता बनी रहे।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.