Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्लैन तैयार, सरकार कर रही है सेना से बात…
    देश

    बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्लैन तैयार, सरकार कर रही है सेना से बात…

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्लैन तैयार, सरकार कर रही है सेना से बात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच भारत अपने राजनयिकों के साथ-साथ वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए योजना तैयार कर रहा है।

    ढाका के राजनयिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बांग्लादेश की सेना ने संभाल ली है। इससे पहले यह जिम्मा पुलिस संभालती थी।

    पुलिस को आमतौर पर गुलशन और बारीधारा क्षेत्रों में राजदूतों और विदेशी मिशनों के आवासों की सुरक्षा का काम सौंपा जाता था। हालांकि सोमवार को कट्टरपंथियों के उपद्रव के बाद पुलिस यहां से हट गई।

    इससे पहले राजनयिकों ने विदेश मंत्रालय के सामने अपनी सुरक्षा के लिए चिंता जताई थी। इसके बाद सेना को तैनात करने का फैसला लिया गया।

    इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत बांग्लादेश की सेना के संपर्क में है ताकि जरूरत पड़ने पर अपने राजनयिकों और नागरिकों को निकाला जा सके।

    वहीं बांग्लादेश में फंसे भारतीय पश्चिम बंगाल में पेट्रापोल, कूच बिहार, मालदा, दक्षिण दिनाजपुर की सीमाओं के जरिए वापस भारत लौट रहे हैं। सोमवार रात भारत और बांग्लादेश के बीच उड़ान सेवाएं भी फिर से शुरू कर दी गई।

    एयरपोर्ट पर फंसे थे कई यात्री

    बांग्लादेश में काम करने वाले कई भारतीय मंगलवार सुबह वतन वापस लौट आए। लौट रहे एक भारतीय नागरिक ने बताया कि उड़ान रद्द होने की वजह से कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए थे।

    उन्होंने बताया, “हम बांग्लादेश में काम करते हैं। कल हमारी उड़ान रद्द कर दी गई थी। रविवार को हमने भारत लौटने का फैसला किया था लेकिन उड़ान भरने के तुरंत पहले इसे रद्द कर दिया गया।

    हम बिना खाना और पानी के एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। रात करीब 9.30 बजे हमें पता चला कि हमारी फ्लाइट रद्द हो गई है।

    उन्होंने बताया कि बाहर की स्थिति ठीक नहीं थी इसीलिए लोग हवाई अड्डे पर ही इंतजार कर रहे थे।

    The post बिगड़ते हालात के बीच बांग्लादेश में भारतीयों को बाहर निकालने के लिए प्लैन तैयार, सरकार कर रही है सेना से बात… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.