Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»बांग्लादेश से भारत लौटीं 70 छात्राएं, सैन्य वाहन की सुरक्षा में वापसी
    राज्य

    बांग्लादेश से भारत लौटीं 70 छात्राएं, सैन्य वाहन की सुरक्षा में वापसी

    By August 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश से भारत लौटीं 70 छात्राएं, सैन्य वाहन की सुरक्षा में वापसी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में तख्तापलट के पूर्व हुए हंगामे हिंसा और आंदाेलन के बाद वहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही 70 भारतीय छात्राएं वापस अपने वतन पहुंच गई हैं। इन्हें कॉलेज प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच बांग्लादेश से लगने वाले भारत के बंगाल बार्डर तक सुरक्षित पहुंचा दिया।

    जहां से सभी छात्रा अपने अपने घर पहुंच गईं। पटना के दानापुर और महुआ की छात्राओं ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी कॉलेज में पुरी तरह सुरक्षित थे मगर हंगामे की खबर से डर लगता था मगर कॉलेज प्रशासन हमारी सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर और मुश्तैद था।

    दानापुर निवासी मेडिकल की छात्रा सैयद अम्बर फातिमा ने बताया कि भारत की कुल 70 छात्राएं बांग्लादेश के अदिन सकीना वूमेंस मेडिकल कॉलेज पूलर हॉट जैसौर में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उनकी 3साल की पढ़ाई चल रही थी। वह सभी आराम से शिक्षा ग्रहण कर रही थी इसी बीच अचानक से आंदोलन शुरू हो गया और फिर यह आंदोलन हिंसक हो गया गया हिंसा होने लगी कई लोगों की जान चली गई।

    पूरा बांग्लादेश जल उठा: छात्राएं

    पूरा बांग्लादेश जल उठा खास कर ढाका में बुरा हाल था। हिंसा होने के साथ ही कॉलेज प्रशासन ने अपनी सुरक्षा सख्त कर दिया। हम सभी अंतराष्ट्रीय छात्राएं थे। इस कारण कॉलेज प्रशासन हमारी सुरक्षा के प्रति अधिक गंभीर था। अचानक से नेट बंद कर दिया गया हम सभी का अपने परिवार से संपर्क टूट गया। तीन दिनों तक हम सभी अपने अपने परिवार से संपर्क नहीं कर सके।

    कॉलेज प्रशासन की मदद की वजह से बच पाए

    कॉलेज प्रशासन हम सब को कहा कि आप हालात ठीक नहीं हैं आप सभी अपने अपने घर चली जायें फिर जैसी हालात होगी वैसा आप को संदेश भेज दिया जायेगा। कॉलेज प्रशासन ने हम सभी 70 छात्राओं को कड़ी पुलिस सुरक्षा में भारत से लगने वाले बंगाल के बार्डर बैनापूल तक छोड़ दिया जहां से हम सभी कोलकता पहुंचे और वहां से अपने अपने घर को निकल लिया।

    फोर्स की गाड़ी के साथ हम बॉर्डर पार कर पाए

    सैयद अम्बर फातिमा ने बताया कि हमारे साथ हाजीपुर महुआ की एक छात्रा बुुशरा थी। कॉलेज प्रशासन ने हम सभी को अंडर फोर्स बार्डर तक सुरक्षित पहुंचा। इस दौरान हम लोगों ने रास्ते के लिए आवश्यक सामन जमा कर लिया था।

    कॉलेज की बस में हम सभी को सवार कर आगे पीछे फोर्स की गाड़ी हम सभी बैनापूल पहुंचे जहां से आवश्यक कागजी करवाई कर एक घंटे में बॉर्डर पार कर भारत में प्रवेश किया वहां से हम लोग बंगाल जंक्शन पहुंचे और फिर लोकल ट्रेन से कोलकता दो घंटे मेें पहुंचे।

    उसके बाद जिससे जहां जाना था वहां की ट्रेन पकड़ लिया कई के परिजन पहुंच गये थे। अम्बर और बुशना दोनों साथ ट्रेन पकड़ अपने घर पहुंची। अम्बर ने बताया कि अभी तक कॉलेज प्रशासन के द्वारा कोई संदेश नहीं दिया गया है कि कॉलेज कब से शुरू होगा। हम सभी संदेश की राह देख रहे हैं।

    Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात….

    April 2, 2026

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत…..

    April 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.