Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»NDA को और मजबूत करने की तैयारी, अब हर माह होगी बैठक; PM ने दिए थे सुझाव…
    देश

    NDA को और मजबूत करने की तैयारी, अब हर माह होगी बैठक; PM ने दिए थे सुझाव…

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    NDA को और मजबूत करने की तैयारी, अब हर माह होगी बैठक; PM ने दिए थे सुझाव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र की एनडीए की गठबंधन सरकार में तालमेल को और बेहतर करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ शुक्रवार शाम को अनौपचारिक चर्चा की।

    हाई टी पर हुई इस बैठक में अधिकांश दलों के नेता मौजूद रहे। इस दौरान इस बात पर सहमति बनी ऐसी बैठक हर माह होगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में सुझाव दिया था कि एनडीए में शामिल घटक दलों के बीच शीर्ष स्तर पर बेहतर तालमेल, समन्वय और नियमित अंतराल पर बैठकें होनी चाहिए। इसी क्रम में संसद सत्र समाप्त होने के बाद यह पहली बैठक थी।

    सूत्रों के मुताबिक, एनडीए नेताओं की बैठक में सभी दलों के बीच तालमेल और समन्वय को और अधिक बेहतर बनाने पर चर्चा हुई ताकि महत्वपूर्ण मुद्दों पर गठबंधन के नेता एक सुर में ही बोलते नजर आएं।

    बैठक में जनता से जुड़े विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी एक सुर में ही बोलने की बात हुई। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि इस प्रकार की बैठक नियमित अंतराल पर होनी चाहिए।

    सूत्रों के मुताबिक, अब हर महीने में कम से कम एक बार इस तरह की बैठक जरूर हुआ करेगी।

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, किरेन रिजिजू एवं एल. मुरुगन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार किरेन रिजिजू ने पूर्वोत्तर और भूपेंद्र यादव ने ‘एक देश एक चुनाव’ पर सभी दलों को जानकारी दी।

    सहयोगी दलों के ये नेता मौजूद रहे

    सहयोगी दलों से टीडीपी से राममोहन नायडू एवं पेम्मासानी चंद्रशेखर, जेडीयू से संजय झा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) से जीतन राम मांझी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल और आरएलडी से जयंत चौधरी सहित कई अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए।

    The post NDA को और मजबूत करने की तैयारी, अब हर माह होगी बैठक; PM ने दिए थे सुझाव… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव, बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न….

    March 25, 2026

    लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री ने कहा—नक्सलवाद अब अंतिम पड़ाव पर, बस्तर में गूंज रही विकास की आवाज़…..

    March 25, 2026

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी: जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन….

    March 25, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत बोड़ला को 6 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.