Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के रचेंगे नए-नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के रचेंगे नए-नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    By August 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के रचेंगे नए-नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास के नए-नए कीर्तिमान रचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को मान-सम्मान दिलाने का काम किया हैं। पंचायत एवं स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान जारी रहेगा, जिससे बहनों का सशक्त नेतृत्व प्रदेश को मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के ग्राम लेकोडा में लाडली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को स्नेहपूर्वक झूला झुलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने विशाल राखी भेंट कर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी बहनों को उपहार भेंट किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर शगुन के रूप  में 250 रुपए की अलग से राशि अंतरित की गई है। उपस्थित सभी बहनों ने अपने हाथ खड़ा कर अपने खाते में राशि आने की सहमति जताई। लाड़ली बहनों ने कार्यक्रम में "मेरे प्यारे भैया लिखी" तख्तियां दिखाकर स्नेह जताया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सच्चे अर्थों में हमारे गांव संबंधों के महत्व को प्रदर्शित कर रहे हैं। तीज त्यौहार की संस्कृति आज भी गांवों में जीवित है। हमारे गांव और गांव के लोग बहनों के आदर सम्मान की शिक्षा पूरे विश्व को दे रहे हैं। भारत की कुटुंब परंपरा में माता-पिता और बहन के आशीर्वाद से ही सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता। सभी असंभव कार्य संभव हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जहां दुनिया के सारे देश अपने पिता के नाम से जाने जाते हैं वहीं हमारे देश में भारत माता के साथ पूरे विश्व को धरती मां के रूप में पूजा जाता हैं। मातृ संस्कृति का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवंतिका नगरी के महत्व को उल्लेखित करते हुए बताया कि हर युग में जिसका अस्तित्व हो, जिसका कभी अंत न हो वह अवन्तिका नगरी है। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में ही भगवान कृष्ण और बलराम 5 हजार वर्ष पूर्व शिक्षा ग्रहण करने आए थे। उन्होंने कहा कि भारत में तीज त्योहारों की परंपरा अद्भुत हैं। राज्य सरकार सभी त्यौहार समाज को साथ जोड़कर उत्साह पूर्वक मनायेगी। जन्माष्टमी का पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय कलाकारों और पुलिस बैंड की प्रस्तुति, डमरू आदि गतिविधियों के माध्यम से सवारी का वैभव और आनंद निरंतर बढ़ रहा हैं। रक्षाबंधन के दिन बाबा महाकाल की सवारी में सीआरपीएफ के बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवंतिका महाविद्यालय के फिटनेस सेंटर का शुभारंभ किया और महाविद्यालय के परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौध-रोपण भी किया।

    प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि उज्जैन में विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में बहनों द्वारा अपने लाड़ले भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दे रही। मैं सभी बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ। उज्जैन की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरी तन्मयता से प्रयास करूंगा।

    इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विधायक जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.