Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन से पेमेन्ट हुआ आसान
    छत्तीसगढ़

    रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन से पेमेन्ट हुआ आसान

    By August 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन से पेमेन्ट हुआ आसान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । रेलवे में यात्रियों को डिजिटल तकनीक से कैशलेश ट्रांसजेक्शन की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है।  पारदर्शी लेन-देन के लिए क्यूआर कोड ट्रांजेक्शन सरल एवं सुरक्षित होता है। इसी कड़ी में डिजीटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत बिलासपुर मंडल के 81 स्टेशनों के सभी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड डिवाइस उपलब्ध कराये जा रहे हैं। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ति, खरसिया, ब्रजराजनगर, उसलापुर, पेंड्रारोड, शहडोल, उमरिया, अम्बिकापुर सहित 45 प्रमुख स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्थापित किए जा चुके हैं। शेष सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड मशीन तीव्र गति से स्थापित किए जा रहे हैं।
    मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर खानपान स्टाल, एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत संचालित स्टाल एवं अन्य सभी प्रकार के स्टाल पर डिजीटल पेमेन्ट के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है। अब तक आरक्षित टिकट काउंटरों पर यूपीआई से डिजीटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध थी। रेलवे टिकट काउंटरों पर यात्रियों को भुगतान करने की प्रकिया को और सरल करते हुए भी क्यूआर कोड डिवाइस की व्यवस्था की गयी है। यात्रीगण क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर कम से कम समय में आसानी से रेल टिकट प्राप्त कर सकेंगे ।   
    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल यात्रियों को डिजिटल भुगतान की आसान सुविधा प्रदान करेगी और कैशलेस लेनदेन में मदद करेगी, साथ ही इससे चिल्हर की समस्या का भी समाधान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यात्री सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एटीवीएम व यूटीएस ऑन मोबाइल एप जैसी सुविधाएं भी रेल यात्रियों को बिना लाइन लगे त्वरित यात्रा टिकट दिलाने के साथ ही साथ आसान डिजिटल भुगतान सुविधा सहित चेंज/ खुल्ले पैसे आदि की दिक्कतों से राहत दिलाने के लिए शुरू की गई है । सभी यात्रियों से आग्रह है कि इन सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें और अपनी यात्रा को सुगम व आसान बनायें। 

    Related Posts

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात….

    April 2, 2026

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत…..

    April 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (नवां दिन राउंड-अप): किरण पिस्दा के एकमात्र गोल से छत्तीसगढ़ ने महिला फुटबॉल का स्वर्ण जीता; सोरेन, रीथुश्री और नागिनी ने एथलेटिक्स में दूसरा गोल्ड हासिल किया….

    April 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.