Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»धौला कुआं-राजौरी गार्डन रोड पर भारी जाम और जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट
    राज्य

    धौला कुआं-राजौरी गार्डन रोड पर भारी जाम और जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    By August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धौला कुआं-राजौरी गार्डन रोड पर भारी जाम और जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को तेज बारिश हो रही है। झमाझम बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया है तो वहीं कई मार्गों पर भीषण जाम लगा हुआ है।

    वहीं, जीटीके डिपो के पास जलभराव के कारण जीटीके रोड पर यातायात प्रभावित है। यातायात को वजीराबाद की ओर मोड़ दिया गया है। यात्री एनपीएल की ओर जाने के लिए रोड नंबर 51 का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उधर, जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है कि घर से निकलने से पहले अपने मार्ग को देख लें।

    एनसीआर में तेज बारिश होने से धौला कुआं से राजौरी गार्डन तक भीषण जाम लगा हुआ है। इसके अलावा साउथ एक्सटेंशन से मोती बाग तक भी लंबा जाम लगा हुआ है।

    बारिश के चलते पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने छत्ता रेल से पीली कोठी की ओर जाने वाले कैरिजवे में सिविक एजेंसी के चल रहे काम के कारण यातायात प्रभावित है। छत्ता रेल रेड लाइट से डायवर्जन किया गया है।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लाल कुआं रेड लाइट के पास डीजेबी के चल रहे काम के कारण लाल कुआं से ओखला औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले कैरिजवे में मां आनंदमई मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।

    एसडीएम कार्यालय के पास डीएमआरसी के चल रहे निर्माण कार्य के कारण खानपुर से साकेत मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले एमबी रोड पर यातायात प्रभावित है।

    उधर, धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे भारी जलभराव होने के कारण रिंग रोड, वंदे मातरम मार्ग और जीजीआर पर यातायात प्रभावित है। सत्य निकेतन बस स्टैंड के पास भारी जलभराव के कारण सफदरजंग से धौला कुआं की ओर और इसके विपरीत रिंग रोड पर दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित है।

    इसके अलावा मोती बाग चौक के पास जलभराव के कारण मोती बाग चौक से सेक्टर-8 आर. के. पुरम की ओर जाने वाले मार्ग पर आरटीआर पर यातायात प्रभावित है। 

    विकास मार्ग पर भी लगा जाम

    बता दें कि एनसीआर में कई जगहों पर बारिश नहीं हो रही है, लेकिन फिर भी वहां कई मार्गों पर जाम लगा हुआ है। जैसे विकास मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई। हालांकि, यहां बारिश नहीं हो रही है।

    Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.