Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव: किसानों को सतर्क रहने की सलाह, वेदर रिपोर्ट पर रखें नजर 
    राज्य

    बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव: किसानों को सतर्क रहने की सलाह, वेदर रिपोर्ट पर रखें नजर 

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव: किसानों को सतर्क रहने की सलाह, वेदर रिपोर्ट पर रखें नजर 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रदेश में मानसून की सक्रियता में कमी आने के कारण राजधानी पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहले की तरह हो रही मूसलाधार बारिश पर अचानक ब्रेक लग सकती है। वर्षा में कमी आने के कारण अधिकतम तापमान अपने सामान्य के ऊपर बना हुआ है। नमी युक्त हवा के प्रवाह से लोग उमस के कारण परेशान हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटाें के दौरान पटना समेत प्रदेश के उत्तरी भागों की तुलना में दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। 

    बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

    बिहार के नवादा, गया, पटना, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद और शेखपुरा जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अब पहले की तरह मूसलाधार बारिश नहीं होगी।

    कम बारिश बढ़ाएगी किसानों की टेंशन

    कम बारिश होने से किसानों की टेंशन बढ़ सकती है। कम बारिश से फसल के उत्पादन और कृषि उत्पादकता पर भी असर पड़ने की संभावना है। इस बार भी बिहार के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है जिससे कि किसानों को सिंचाई करने में अधिक खर्च करना पड़ा।

    नवादा के गोविंदपुर में सर्वाधिक बारिश 

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना जिले के मनेर में 42.2 मिमी जबकि नवादा के गोविंदपुर में सर्वाधिक वर्षा 58.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    मानसून सीजन में सामान्य से कम वर्षा 

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान वर्षा अपने सामान्य से कम हुई है। बीते दो माह की बात करें तो जून में 163.3 मिमी की जगह 78.9 मिमी, जुलाई में 340.5 मिमी की जगह 241.3 मिमी व अगस्त में 288.7 मिमी की जगह 255.7 मिमी वर्षा हुई है। मानसून सीजन में अब तक 768.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी जबकि 579.8 मिमी वर्षा हुई। जो सामान्य से 25 फीसद कम है। अगले एक सप्ताह तक उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिणी भागों में छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।

    प्रमुख स्थानों पर वर्षा की स्थिति 

    किशनगंज में 57.0 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 49.2 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 46.4 मिमी, सुपाैल के छातापुर में 40.2 मिमी, पूर्णिया में 38.6 मिमी, रोहतास के कोचस में 34.4 मिमी, अरवल के कलेर में 31.6 मिमी, सुपौल के पिपरा में 30.4 मिमी, रोहतास के दिनारा में 30.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 27.4 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 26.8 मिमी बारिश हुई।

    मधेपुरा के उदयी किशनगंज में 25.4 मिमी, गया के वजीरगंज में 25.2 मिमी, वैशाली के भगवानपुर में 25.2 मिमी, भभुआ में 24.8 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 24.0 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 23.4 मिमी, आरा में 21.6 मिमी, गया के मोहनपुर में 20.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के बोचहा में 20.4 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 20.0 मिमी , सुपौल में 18.6 मिमी एवं औरंगाबाद के कुटुंबा में 18.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026

    आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी, पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना…..

    April 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.