Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»तीज निर्जलीय और साधारण व्रत में क्या है अंतर? क्या सच में मिलता है चार गुना पुण्य
    धर्म

    तीज निर्जलीय और साधारण व्रत में क्या है अंतर? क्या सच में मिलता है चार गुना पुण्य

    By September 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तीज निर्जलीय और साधारण व्रत में क्या है अंतर? क्या सच में मिलता है चार गुना पुण्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय संस्कृति में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है. यह न केवल हमारे धर्म, संस्कृति का हिस्सा होते हैं बल्कि हमारे आंतरिक चेतना के जागृति भाव में नियोजित होते हैं. इसी भाव का एक त्योहार हरितालिका तीज है, जिसे भारत के साथ विश्व भर की महिलाएं निर्वहन करती हैं. तीज व्रत को लेकर कई मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं, जिनमें निर्जलीय और साधारण व्रत का विशेष रूप से उल्लेख किया जाता है.

    आखिर क्या है इन दोनों व्रतों में अंतर, और क्या सच में तीज पर चार गुना पुण्य प्राप्त होता है? इस बारे में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने विस्तार से बताया है. उन्होंने बताया कि वैसे तो हरितालिका तीज का व्रत निर्जलीय रखने का ही विधान है लेकिन जो लोग निर्जलीय व्रत रखने में सक्षम नहीं होते वें यानी बीमार या वृद्ध होते है. वो हरितालिका तीज पर साधारण व्रत भी रखते हैं.

    क्या होता है निर्जलीय व्रत
    निर्जलीय व्रत वह होता है जिसमें व्रती (व्रत रखने वाला) पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए उपवास करता है. इस व्रत में पूर्ण तपस्या का पालन किया जाता है.यह व्रत सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का अन्न,जल या फलाहार ग्रहण नहीं किया जाता. निर्जलीय व्रत का उद्देश्य आत्मसंयम, शारीरिक और मानसिक शुद्धि के साथ-साथ देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करना होता है.

    यह है साधारण व्रत
    साधारण व्रत में व्रती दिनभर उपवास रखता है, लेकिन इसमें जल, फल, दूध आदि का सेवन कर सकता है. यह व्रत अपेक्षाकृत आसान माना जाता है और इसे अधिक लोग आसानी से कर सकते हैं. साधारण व्रत भी धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए रखा जाता है, लेकिन इसमें कठोर तपस्या की आवश्यकता नहीं होती.

    क्या तीज पर मिलता है चार गुना पुण्य?
    ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय का कहना है कि हरितालिका तीज व्रत का महत्व भारतीय शास्त्रों में अत्यधिक माना गया है. कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति को उसके पापों से मुक्ति मिलती है और उसे चार गुना पुण्य प्राप्त होता है. तीज व्रत को देवी पार्वती और भगवान शिव की उपासना के लिए रखा जाता है. कहा जाता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी. इस कारण, तीज व्रत रखने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है.

    क्या है वैज्ञानिक आधार
    पंडित उपाध्याय का कहना है कि निर्जलीय व्रत रखने से शरीर में विषाक्त पदार्थों का निष्कासन होता है, जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है. इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है, जो पुण्य फल का कारण बनता है.

    विशेष विधान और मान्यताएं
    तीज के दिन महिलाएं विशेष रूप से देवी पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा में देवी को सिंदूर, श्रृंगार सामग्री और वस्त्र अर्पित किए जाते हैं. तीज की कथा सुनने और देवी पार्वती की उपासना करने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. तीज पर व्रत रखने वाली महिलाएं विशेष पुण्य प्राप्त करती हैं, जो उनके परिवार और जीवन में समृद्धि और सुख का संचार करता है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.