Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दंतेवाड़ा मुठभेड़ में ढेर 9 नक्सलियों पर था 60 लाख का इनाम
    छत्तीसगढ़

    दंतेवाड़ा मुठभेड़ में ढेर 9 नक्सलियों पर था 60 लाख का इनाम

    By September 4, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दंतेवाड़ा  मुठभेड़ में ढेर 9 नक्सलियों पर था 60 लाख का इनाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दंतेवाड़ा

    दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र लोहागांव पुरंगेल एंड्री के जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 9 वर्दीधारी नक्सली मारे गए, जिसकी शिनाख्ती पुलिस ने की है. मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई गई है. मारे गए नक्सलियों पर कुल 60 लाख रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने आत्मसर्पण के लिए आवाज दी पर नक्सलियों ने अनसुना कर दिया और फायरिंग तेज कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग की, जिसमें 9 माओवादी ढेर हुए.

    DKSZCM रणधीर (25 लाख) एवं 5 लाख इनामी ACM, Andhra-Odisha Border डिवीजन सदस्य, दरभा डिवीजन सदस्य सहित पश्चिम बस्तर, दरभा डिवीजन और PLGA कंपनी नंबर 2 के अंतर्गत कुल 60 लाख से अधिक इनामी के रूप में मारे गए नक्सलियों की पहचान हुई है. इस अभियान में दंतेवाड़ा जिले के एलिट फोर्सेस डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ 111वीं, 230 वीं वाहिनी Young Platoon का बल शामिल रहा. मौके से SLR 01 नग, 303 रायफल 02 नग, देशी कार्बाइन (9mm) 01 नग, 8mm rifle 01 नग, 315 बोर राइफल 01 नग, 12 बोर राइफल 02 नग, बीजीएल लांचर 01 नग, भरमार बंदूक 02 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है.

    बता दें कि बस्तर संभाग में नक्सलवाद का सफाया करने पुलिस विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर रही है. इसी कड़ी में 3 सितंबर को जिला दंतेवाड़ा से दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के पश्चिम-बस्तर डिवीजन, दरभा डिविजन, PLGA कंपनी नंबर 2 के बड़े कैडर के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था. पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि थाना किरंदुल क्षेत्रउ के लोहागांव, पुरंगेल, एंड्री के जंगल पहाड़ी में पश्चिम बस्तर एवं दरभा डिवीजन के साथ PLGA कंपनी नंबर 2 के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी /बस्तर फाइटर्स और CRPF 111 एवं 230 वाहिनी की Young Platoon की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी.

    अभियान के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे से पश्चिम बस्तर डिवीजन और दरभा डिविजन क्षेत्र के दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के लोहागांव पुरंगेल एंड्री के जंगल पहाड़ी में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया. पुलिस पार्टी ने तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण के लिए आवाज दिया. आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों ने अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे. पुलिस पार्टी के पास आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर सुरक्षा बलों ने मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग की. इसके बाद रुक-रुक कर अलग-अलग टीमों के साथ लगातार मुठभेड़ हुआ. खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलों व पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग गए.

    फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों ने अपने-अपने दिए गए टॉस्क क्षेत्र में सर्चिंग किया, जिसमें घटना स्थल के अलग-अलग स्थानों से 6 महिला सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी सहित 9 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद किया गया. शव के पास से SLR 01 नग, 303 रायफल 02 नग, टेटी कार्बाइन (9mm) 01 नग, 8mm rifle 01 नग,315 बोर राइफल 01 नग, 12 बोर राइफल 02 नग, बीजीएल लांचर 01 नग, भरमार बंदूक 02 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ. घटना स्थल पर खून के धब्बे दिखाई दिए, जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य माआवेदियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है.

    मारे गए नक्सलियों के नाम और पद

        रनधीर, पद DKSZCM निवासी वारंगल ईनामी-25 लाख।
        कुमारी शांति, पद- 31 PL सदस्य, ईनामी- 05 लाख
        सुशीला मडकाम पति जगदीश,पद- एसीएम, निवासी ज़िला ईनामी- 05 लाख
        गंगी मुचाकी, पद – कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य ईनामी-05 लाख।
        कोसा माडवी,पद- मालंगिर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनामी-05 लाख ।
        ललिता, पद- डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य ईनामी- 05 लाख।
        कविता पद- AOBSZC की गार्ड, ईनामी- 05 लाख।
        हिड्मे मङ्कम पद- डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, ईनामी-02 लाख
        कमलेश पद- प्लाटून सदस्य ईनामी 2 लाख निवासी जिला बीजापुर

    उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप ने बताया कि इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के गढ़ रहे पश्चिम-बस्तर और दरभा डिवीजन के माओवादियों में भय का माहौल व्याप्त है. क्षेत्र को नक्सली शीर्ष नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते हैं. नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं. सुरक्षा बलों का नक्सलियों के अटैकिंग फोर्स के स्तम्भ के ऊपर कड़ा प्रहार है.

    नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील
    उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दंतेवाड़ा राकेश कुमार ने बताया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के आकर्षण से बाहर निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके. हम उन सभी मूलवासियों से जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गए हैं, उनसे अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद एवं नक्सली विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति को अपनाकर समाज के मुख्यधारा से जुड़े और हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का पूर्णतः त्याग व विरोध करें.'

    अब तक 153 नक्सली मारे गए, 656 ने किया सरेंडर : आईजी
    पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 153 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. 669 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं. इसके अलावा 656 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा फैसला: राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स, शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.