Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»Delhi Premier League 2024: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनी दिल्ली प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन
    खेल

    Delhi Premier League 2024: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनी दिल्ली प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन

    By September 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Delhi Premier League 2024: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनी दिल्ली प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए Delhi Premier League 2024 के पहले संस्करण में चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। ईस्ट दिल्ली की तरफ से मयंक रावत का बल्ला जमकर गरजा, जिन्होंने 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाने में मदद की। इसके बाद सिमरजीत सिंह और रौनक वाघेला के 3-3 विकेट ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ रोमांचक 3 रन से जीत दिलाई।

    Delhi Premier League 2024 के फाइनल मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम के खिलाफ ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। अनुज रावत (15 गेंदों में 10 रन) बनाकर राघव सिंह द्वारा LBW आउट हुए, जबकि सुजाल सिंह (6 गेंदों में 5 रन) को कुलदीप यादव का शिकार बने। इस प्रकार ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम का स्कोर स्कोर 4.5 ओवर में 27/2 हो गया। हिम्मत सिंह (20 गेंदों में 20 रन) और हार्दिक शर्मा (16 गेंदों में 21 रन) ने 24 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 10 ओवर से पहले ही राघव सिंह ने हिम्मत सिंह को आउट किया और हार्दिक शर्मा को ध्रुव राठी ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मयंक रावत ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और उन्होंने 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली। उनका इस दौरान स्ट्राइक रेट 200 का रहा। उनके अलावा हर्ष ने 17 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम को 184 रन का टारगेट मिला।

    184 रन का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम की शुरुआत खराब रही। हालांकि उनका रन रेट ठीक था, लेकिन वे जल्दी ही प्रियंश आर्या (2 गेंदों में 6 रन) और आयुष बदोनी (5 गेंदों में 7 रन) का विकेट गंवा बैठेय़ इम्पैक्ट प्लेयर कुंवर बिधुरी (19 गेंदों में 22 रन) रहा।  इसके बाद सुमित माथुर (15 गेंदों में 18 रन) ने तेजस्वी दहिया के साथ 22 रन की साझेदारी की। तेजस्वी के बल्ले से 42 गेंदों पर 68 रन निकले, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। तेजस्वी दहिया के लगातार बाउंड्री मारने के बाद, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 12 गेंदों में 26 रन चाहिए थे। दहिया ने सिमरजीत सिंह के अंतिम से पहले ओवर में एक छक्का मारा, लेकिन दो गेंदों बाद ही आउट हो गए। अंतिम ओवर में, दिग्वेश राठी (16 गेंदों में 21 रन) ने एक छक्का और दो चौके मारे, लेकिन साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 20 ओवरों में 180/9 पर खत्म हो गए। इस तरह साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी और उसे 3 रन से हार का सामना करना पड़ा।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी….

    March 19, 2026

    बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी, सालाना कर रही एक से डेढ़ लाख की कमाई….

    March 19, 2026

    प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी….

    March 19, 2026

    सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.