Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटनाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने पांच प्वॉइंट्स में बताए बचने के उपाय
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटनाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने पांच प्वॉइंट्स में बताए बचने के उपाय

    By September 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की बड़ी घटनाएं, सीएम विष्णुदेव साय ने पांच प्वॉइंट्स में बताए बचने के उपाय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/बलौदाबाजार.

    छत्तीसगढ़ में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हल्की मध्यम और बारिश हो रही है। बरसात के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनायें भी सामने आ रही हैं। बीते दिनों बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी किये गये थे। जिस पर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपए दिए हैं।

    दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने से बचाव के लिये प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने पांच उपाय बताये हैं। जिसे अपनाकर व्यक्ति आकाशीय बिजली के प्रकोप से बच सकता है। इस संबंध में सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा कि 'प्रिय प्रदेशवासियों, विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की दु:खद घटनाएं सामने आई हैं। बिजली गिरने से बचाव के लिए सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। जिला स्तर पर आकाशीय बिजली और वज्रपात से बचाव के लिए स्थानीय भाषा में सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। नगरीय निकायों, पंचायतों, गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय निकायों को भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। बरसात के मौसम में तेज बिजली चमकने या बिजली गिरने की आशंका हो तो अपनी और अपनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बचाव और उपायों का पालन करें।'

    महत्वपूर्ण बचाव और उपाय ————

    0- बादलों की गरज के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें- घर के अंदर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रहें।
    0- धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें- बरसात के समय धातु की चीजों को न छुएं, जैसे कि छाता, छड़, और तार क्योंकि यह बिजली को आकर्षित कर सकते हैं।
    0- जलाशयों से दूर रहें- पानी में बिजली की संवेदनशीलता अधिक होती है जिस कारण वह आसानी से पानी में फैल सकती है। इसलिए तालाब, नदी, या स्विमिंग पूल से दूर रहें।
    0- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें- बिजली गिरने के दौरान कंप्यूटर, फोन, टीवी, आदि अन्य उपकरणों का उपयोग करने से बचें साथ ही अपने उपकरणों में इंटरनेट को भी बंद रखे।
    0- अभ्यस्त सुरक्षा स्थान- यदि आप बाहर हैं और कोई सुरक्षित स्थान नहीं है, तो दोनों एड़ियों को आपस में मिलाकर कर उखडू बैठें और अपने कानों को ढक लें।

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 11, 2026

    वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 11, 2026

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान…

    April 11, 2026

    अंबिकापुर में हज यात्रियों को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में दी भावभीनी विदाई….

    April 11, 2026

    उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 11, 2026

    वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 11, 2026

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान…

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.