Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»रांची में प्याज का धमाकेदार ऑफर; 8 जगहों पर 35 रुपये किलो प्याज, जल्दी करें खरीदारी
    राज्य

    रांची में प्याज का धमाकेदार ऑफर; 8 जगहों पर 35 रुपये किलो प्याज, जल्दी करें खरीदारी

    By September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रांची में प्याज का धमाकेदार ऑफर; 8 जगहों पर 35 रुपये किलो प्याज, जल्दी करें खरीदारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्याज के दाम को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बढ़ते हुए मूल्य पर नियंत्रण के लिए बफर स्टाक के प्याज को सस्ते दरों पर प्याज बेचने का निर्देश दिया है। इस क्रम में रांची सहित आधा दर्जन बड़े शहरों में 35 रूपये प्रतिकिलो प्याज की बिक्री शुरू की गई है।

    इन 8 जगहों पर प्याज मिल रहा 35 रुपये प्रति किलो

    झारखंड की राजधानी रांची में नेफेड और एनसीसीएफ की तरफ से आठ स्थल चिन्हित किए गए हैं। यहां मोबाइल वैन लगाकर रियाती दरों पर प्याज की बिक्री शुरू की गई है। आमलोगों के लिए कांके रोड (स्पीकर निवास के पास), पिस्का मोड़ , मोरहाबादी , चांदनी चौक कांके , लालपुर चौक , बिरला मैदान, बहु बजार और बरियातू में मोबाइल वैन के माध्यम से बिक्री की जारही है।

    उपभोक्ता यहां से 35 रूपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीद रहे हैं। जिससे उन्हें मंहगाई से राहत मिल रही है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि नेफेड और एनसीसीएफ के मोबाइल वैन के अलावे विभिन्न ई-कामर्स प्लेटफार्म, सफल आउलेट और केंद्रीय भंडार पर भी कम मूल्य पर प्याज खरीदा जा सकता है। देश में प्याज की कोई कमी नहीं है।

    प्याज की कीमतों पर नजर रखने के लिए 550 केंद्रो पर निगरानी

    बफर स्टॉक के तहत 4.7 लाख टन प्याज की खरीद की गई थी । किसानों और व्यापारियों के पास भी पर्याप्त प्याज का भंडारण है। सरकार ने प्याज की कीमतों पर नजर रखने के लिए 550 केंद्रों पर निगरानी रखी है। रांची सहित अन्य जगहों पर केंद्र सरकार की इस पहल से लोग लाभान्वित होंगे।

    नेफेड और एनसीसीएफ की तरफ से कहा गया है कि सस्ते प्याज की खरीद में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए हरसंभव कोशिश की जाए।

    उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि रांची के अलावे दिल्ली-एनसीआर 50 और मुंबई 50, चेन्नई 19, गुवाहटी 11 और भुवनेश्वर में 10 जगहों पर मोबाइल वैन के माध्यम से रियाती मूल्य पर प्याज बेचे जा रहे हैं । अगले कुछ दिनों में देश के अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी । खाद्य मुद्रास्फीति और खुदरा मुद्रास्फीति को कम करने हरसंभव कोशिश की जा रही है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.