Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस अब चार दिन डालटनगंज और पारसनाथ से चलेगी, जाने टाइम टेबल
    राज्य

    टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस अब चार दिन डालटनगंज और पारसनाथ से चलेगी, जाने टाइम टेबल

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस अब चार दिन डालटनगंज और पारसनाथ से चलेगी, जाने टाइम टेबल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चार दिन डालटनगंज और पारसनाथ से चलेगी। दक्षिण रेलवे के आदेश के तहत 20893 टाटानगर-पारसनाथ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।

    ट्रेन सुबह 5.30 टाटानगर से चलेगी

    टाटा पटना वंदे भारत ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे टाटानगर से रवाना होकर चांडिल, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, पारसनाथ से कोडरमा, गया होते हुए पटना 12 बजकर 45 मिनट में पहुंचेगी। जबकि डाउन ट्रेन पटना से दोपहर सवा दो बजे रवाना होकर रात साढ़े नौ बजे टाटानगर आएगी।

    रविवार को इस रूट से चलेगी टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

    जबकि 21893 टाटा-डालटनगंज-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को टाटानगर से चांडिल, मुरी, बरकाकाना, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर, गया होते हुए पटना जाएगी। यह ट्रेन भी रविवार सुबह साढ़े पांच बजे टाटानगर से रवाना होकर दोपहर तीन बजकर 55 मिनट पर पटना पहुंचेगी जबकि डाउन ट्रेन दूसरे दिन, सोमवार दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 55 मिनट पर टाटानगर आएगी।

    इसके अलावा 21895-21896 टाटा-पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पटना पहुंचेगी। जबकि डाउन रैक शाम पौने पांच बजे पटना से रवाना होकर रात 11 बजकर 55 मिनट पर टाटानगर आएगी। तीनों रैक आठ-आठ कोच वाले होंगे और इसका प्राइमरी मेंटेनेंस टाटानगर व पटना में होगी। 

    टाटा-पटना-टाटा (पारसनाथ होकर) वंदेभारत एक्सप्रेस का समय

    पटना-टाटा-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस (गोमोह) से 22 सितंबर को टाटानगर से ट्रेन संख्या 21895 प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.30 बजे खुलेगी। यह टाटानगर से चांडिल सुबह 6 बजे पहुंचे। यहां से मुरी सुबह 7.13 बजे, बोकारो स्टील सिटी सुबह 8.08 बजे, गोमोह सुबह 8.53 बजे, पारसनाथ सुबह 9.05 बजे, कोडरमा सुबह 9.53 बजे, गया सुबह 11.05 बजे और पटना दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी।

    ट्रायल रन में तीन घंटे लेट से पहुंची पटना-टाटा वंदे भारत

    पटना से टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस अपने ट्रायल रन में ही तीन घंटे देर से सोमवार सुबह टाटानगर पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को रविवार को ही आनलाइन हरी झंडी दिखाई थी। रविवार रात यह ट्रेन लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर पटना पहुंची और पौने नौ बजे वापस टाटानगर के लिए रवाना हो गई। इस ट्रेन का टाटानगर में निर्धारित समय सुबह सात बजे है जबकि यह लगभग 10 बजे पहुंची।  

    Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026

    आंगनबाड़ी केवल पोषण नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की पाठशाला बने : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी, पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना…..

    April 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.