Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»शहरी गरीबों की आर्थिक मजबूती के लिये नगरीय निकाय कल्याण की भावना से काम करें : मंत्री विजयवर्गीय
    मध्यप्रदेश

    शहरी गरीबों की आर्थिक मजबूती के लिये नगरीय निकाय कल्याण की भावना से काम करें : मंत्री विजयवर्गीय

    By September 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शहरी गरीबों की आर्थिक मजबूती के लिये नगरीय निकाय कल्याण की भावना से काम करें : मंत्री विजयवर्गीय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहरी गरीबों की आर्थिक मजबूती के लिये पीएम स्वनिधि योजना शुरू की है। प्रदेश के सभी निकाय इस अभिनव योजना के माध्यम से शहरी गरीबों के हित में कल्याण भावना से कार्य करके अपनी साख मजबूत करे। उन्होंने कहा कि इस येाजना में अच्छा प्रदर्शन करके मध्यप्रदेश ने देशभर में राज्य के नाम को गौरवान्वित किया है। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेन्शन सेंटर में पीएम-स्वनिधि योजना के अंतर्गत PRAISE अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी मौजूद थे। पीएम स्वनिधि योजना में शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को तीन किस्तों में कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। पीएम स्वनिधि योजना में डिजिटल लेन-देन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कोरोना काल में शहरों में रहने वाले निर्धन वर्ग के व्यक्तियों ने भारी आर्थिक संकट का सामना किया था। इन दिक्कतों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरूआत की। उन्होंने अधिकारियों और बैंकर्स से अपील की कि वे संयुक्त रूप से प्रयास करके शहरी गरीबों को आर्थिक मदद पहुँचायें। मंत्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले बैंकर्स और निकायों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, आयुक्त नगरीय विकास भरत यादव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

    पुरस्कार वितरण

    समारोह में पीएम स्वनिधि में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले निकाय की श्रेणी में नगर निगम भोपाल और इंदौर को क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार मिला। एक लाख से 10 लाख तक जनसंख्या वाले निकाय की श्रेणी में नगर निगम उज्जैन को प्रथम, सतना को द्वितीय और देवास को तृतीय स्थान के लिये पुरस्कृत किया गया। एक लाख तक जनसंख्या वाले निकाय की श्रेणी में नगर पालिका सारणी को प्रथम, हरदा को द्वितीय एवं शाजापुर को तृतीय स्थान पुरस्कार मिला। इस श्रेणी में नगरपालिका मंडीदीप, शुजालपुर, बालाघाट, सेंधवा, ब्यावरा, करेली और बड़वानी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया। योजना की श्रेणी-2 "स्वनिधि से समृद्धि योजना" के अंतर्गत 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाली श्रेणी में नगर निगम जबलपुर को और एक लाख से 10 लाख तक जनसंख्या वाले निकाय की श्रेणी में नगरपालिका खरगोन और गुना को पुरस्कृत किया गया। एक लाख तक जनसंख्या निकाय की श्रेणी में रामपुर नैकिन, चुरहट और मनगवां को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सर्वोत्तम ऋण वितरित करने वाले बैंकर्स श्रेणी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को प्रथम, बैंक ऑफ इंडिया को द्वितीय और मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक को तृतीय स्थान के लिये पुरस्कृत किया गया।

    Related Posts

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.