Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»पीएम मोदी के साथ अमेरिका क्यों नहीं गए NSA अजित डोभाल? US कोर्ट के समन पर छिड़ी बहस…
    देश

    पीएम मोदी के साथ अमेरिका क्यों नहीं गए NSA अजित डोभाल? US कोर्ट के समन पर छिड़ी बहस…

    By September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी के साथ अमेरिका क्यों नहीं गए NSA अजित डोभाल? US कोर्ट के समन पर छिड़ी बहस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल का ना जाना बहस का विषय बन गया है।

    अमेरिका के डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड नेताओं की बैठक में ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान के शीर्ष नेता शामिल हुए।

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्तरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा दिखे। वहीं अजित डोभाल कहीं भी पीएम मोदी के साथ दिखाई नहीं दिए।

    क्यों अमेरिका नहीं गए अजित डोभाल?

    पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे संजय बारू ने ट्वीट कर कहा कि शायद पहली बार ऐसा हो रहा है कि पीएम के साथ एनएसए अमेरिका नहीं गए हैं।

    दरअसल अमेरिका की एक कोर्ट ने उनके नाम से समन जारी कर दिया था। हालांकि वह समन फॉर्मली अभी भेजे नहीं गए हैं। ऐसे में कहा जा रहा कि समन के चलते ही वह अमेरिका नहीं गए।

    क्यों जारी किया गया था समन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहल वाइट हाउस में खालिस्तान समर्थक नेताओं को भी बुलाया गया था और उनसे बात की गई थी।

    अमेरिका के इस रुख की भारत में जमकर आलोचना हुई। वहीं खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या के प्रयास के आरोपों को लेकर न्यूयॉर्क की अदालत में एक याचिका फाइल की गई थी।

    अदालत ने भारत के कई लोगों के नाम समन जारी कर दिया है। पीएम मोदी के अमेरिका रवाना होने से एक दिन पहले ही ये समन जारी किए गए हैं।

    इस समन में अजित डोभाल समेत पूर् रॉ प्रमुख सामंत गोयल और निखिल गुप्ता जैसे लोगों का नाम है। इसके बाद भारत में इस मामले को लेकर उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई।

    समन में 21 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था जिसे विदेश मंत्रालय ने गैरजरूरी बताया है। कई रिपोर्ट्स में एनएसए के अमेरिका ना जाने की वजह समन होना नहीं बताया है।

    घरेलू मुद्दों के चलते एनएसए नहीं गए अमेरिका?

    रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू मुद्दों और व्यवस्तता के चलते वह अमेरिका नहीं गए। द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस तरह के समन पहले डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और कमलनाथ को भी भेजे गए थे। इसके अलावा गुजरात दंगे के बाद पीएम मोदी को भी समन भेजा गया था।

    अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जेक सुविलियन के साथ मिलकर अजित डोभाल ने iCET प्लैटफॉर्म को अंजाम तक पहुंचाया है। यह रक्षा उद्योग और टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित है।

    वहीं अजित डोभाल सितंबर के आखिरी सप्ताह में फ्रांस जाने वाले हैं। अक्टूबर में वह ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने रूस जाएंगे।

    The post पीएम मोदी के साथ अमेरिका क्यों नहीं गए NSA अजित डोभाल? US कोर्ट के समन पर छिड़ी बहस… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.