Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिहार-भोजपुर में दवा खरीदने गए युवक की हत्या, परिजन ने सौतेले भाई पर धमकाने का आरोप
    छत्तीसगढ़

    बिहार-भोजपुर में दवा खरीदने गए युवक की हत्या, परिजन ने सौतेले भाई पर धमकाने का आरोप

    By September 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार-भोजपुर में दवा खरीदने गए युवक की हत्या, परिजन ने सौतेले भाई पर धमकाने का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोजपुर/आरा.

    बिहार के आरा में हथियार बंद बदमाशों ने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के पास इब्राहिम नगर का है। मृत की पहचान नगर थाना के इब्राहिम नगर निवासी छबिला महतो का 28 वर्षीय पुत्र शशिकांत महतो है। वह किसान था और जमीन की खरीद-ब्रिकी भी करता था। सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी मिस्टर राज सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।

    फॉरेंसिक की टीम वारदात से जुड़े एक एक साक्ष्य को जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही। मृत युवक के पिता छबिला महतो ने बताया कि रविवार को शशिकांत खेत में बोरिंग बंद कर मेरे साथ साथ आया था। इसके बाद दोपहर में दवा लेने के लिए बाजार निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। कई बार कॉल किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो हमलोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। इसके बाद देर रात पुलिस के द्वारा हम लोग को बताया गया कि आपके लड़के की गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी है।

    जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
    परिजनों का कहना है कि हमलोगों को पूरा शक और यकिन है कि मेरे बेटे की हत्या हमारे सौतेले भाई रामभवन उर्फ राजकुमार महतो ने की है। इसके पहले वो उसे जान से मारने की धमकी भी दे रखा था। पुलिस में हम लोगों ने कंप्लेंन भी किया था। मामले पर भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने बताया कि इब्राहिम नगर धरहरा निवासी शशिकांत महतो (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव मोहल्ले के एक सुनसान जगह से बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Related Posts

    ई-ऑफिस से परिलक्षित हो रही है श्रेष्ठ कार्य संस्कृति, मंत्रालय में ई-ऑफिस एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए श्रेष्ठ कर्मचारियों को किया गया सम्मानित….

    April 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    April 15, 2026

    व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं- केन्द्रीय मंत्री ओंराव….

    April 15, 2026

    “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : मुख्यमंत्री श्री साय

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर….

    April 15, 2026

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ई-ऑफिस से परिलक्षित हो रही है श्रेष्ठ कार्य संस्कृति, मंत्रालय में ई-ऑफिस एवं बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए श्रेष्ठ कर्मचारियों को किया गया सम्मानित….

    April 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    April 15, 2026

    व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं- केन्द्रीय मंत्री ओंराव….

    April 15, 2026

    “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : मुख्यमंत्री श्री साय

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.