Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»जज साहब मैं तो… परीक्षा पास करके भी दिहाड़ी मजदूर का बेटा नहीं ले सका IIT में एडमिशन, SC पहुंचा मामला
    देश

    जज साहब मैं तो… परीक्षा पास करके भी दिहाड़ी मजदूर का बेटा नहीं ले सका IIT में एडमिशन, SC पहुंचा मामला

    By September 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जज साहब मैं तो… परीक्षा पास करके भी दिहाड़ी मजदूर का बेटा नहीं ले सका IIT में एडमिशन, SC पहुंचा मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली ।  एक गरीब दलित परिवार के बेटे अतुल कुमार ने JEE Advanced परीक्षा पास करके IIT धनबाद में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीट हासिल की थी। लेकिन खुशी तब गम में बदल गई जब अतुल 17,500 रुपये की फीस जमा नहीं कर पाया। यह फीस उसके परिवार के लिए बहुत बड़ी रकम थी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी बेहद नजदीक थी। अपनी सीट बचाने के लिए अतुल ने कई दरवाजे खटखटाए – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण और मद्रास उच्च न्यायालय। आखिरकार 18 वर्षीय अतुल को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

    एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गरीब दलित परिवार के लिए खुशी और गर्व के पल आंसुओं में बदल गए। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख चली गई। 17,500 रुपये की फीस जमा नहीं कर पाने के कारण अतुल की मेहनत पर पानी फिर गया। अतुल के पिता राजेंद्र दिहाड़ी मजदूर हैं। बेटे को पढ़ाने के लिए उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए लेकिन फिर भी बेटे का दाखिला न हो सका।

    जब तक वह फीस जमा करता, घड़ी में 5 बज चुके थे

    IIT धनबाद में सीट मिलने के बाद फीस जमा करने के लिए सिर्फ चार दिन का समय था। 24 जून शाम 5 बजे तक फीस जमा करनी थी। राजेंद्र किसी तरह 24 जून को शाम 4:45 बजे तक पैसे का इंतजाम कर पाए। समय कम था, इसलिए उन्होंने पैसा अतुल के भाई के खाते में जमा करवाया। अतुल ने फौरन एडमिशन वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दिए। लेकिन जब तक वह फीस जमा करता, घड़ी में 5 बज चुके थे।

    आखिरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा

    पोर्टल पर फीस जमा नहीं हो पाई और उसकी सीट रद्द कर दी गई। अपनी मेहनत से मिली सीट बचाने के लिए अतुल ने कई दरवाजे खटखटाए। अतुल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से गुहार लगाई। आखिरकार, 18 वर्षीय अतुल को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अतुल ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई कि गरीबी से बाहर निकालने के लिए उसके सपने को बचाया जाए।
      
    कोर्ट के सामने क्या लगाई गुहार

    मंगलवार को अतुल ने CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ के सामने अपनी बात रखी। बताया कि उसने अपने दूसरे और आखिरी प्रयास में JEE एडवांस्ड पास किया था। कोर्ट से गुहार लगाई कि यदि एडमिशन नहीं मिला, तो वह इस प्रतिष्ठित सीट पर दोबारा प्रयास नहीं कर पाएगा। अतुल की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी, IIT एडमिशन और IIT मद्रास से जवाब मांगा है। इस साल IIT मद्रास ने JEE एडवांस्ड की परीक्षा आयोजित की थी।

    इन्होंने कहा

    हम आपकी यथासंभव मदद करेंगे। लेकिन आप पिछले तीन महीनों से क्या कर रहे थे? फीस जमा करने की समय सीमा तो 24 जून को खत्म हो गई थी?

    डी वाई चंद्रचूड़, CJI

    वकील ने क्या बताया

    इस पर अतुल के वकील ने बताया कि कैसे 24 जून की शाम 5 बजे तक 17,500 रुपये का इंतजाम करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। अतुल और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के टिटोरा गांव में रहता है। उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता है। अतुल के वकील ने कोर्ट को बताया कि कैसे अतुल और उनके भाई ने माता-पिता के साथ मिलकर पैसे जुटाने की कोशिश की थी।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.