Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
    मध्यप्रदेश

    1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण

    By September 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का टारगेट लेकर चल रही मप्र भाजपा ने सदस्यता अभियान में पहले चरण में  एक करोड़ से अधिक सदस्य बना लिया है। अब पार्टी का फोकस 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के दूसरे चरण पर है। दूसरा चरण शुरू होने से पहले पार्टी कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिलों के सदस्यता प्रभारियों को बदला जाएगा। उनके स्थान पर नए सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाए।
    गौरतलब है कि 24 दिन चले सदस्यता अभियान के प्रथम चरण के 25 सितंबर को समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए जाने का दावा किया है। अब पार्टी 28 सितंबर को पहले चरण को लेकर समीक्षा करेगी। इसके बाद 1 अक्टूबर से दूसरे चरण का अभियान प्रारंभ किया जाएगा। भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत चलाए गए सदस्यता अभियान में लक्ष्य से पीछे रहने वाले एक दर्जन जिलों के प्रभारियों को भाजपा बदलेगी। यह काम पूरे प्रदेश से आई समीक्षा रिपोर्ट के बाद किया जाएगा।
    भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में जिन एक दर्जन जिलों में सदस्यता अभियान कमजोर रहा है वहां के सदस्यता प्रभारियों को बदला जाएगा और नए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने नए नेताओं का चयन किया है जिन्हें समीक्षा बैठक के बाद जवाबदारी सौंपी जाएगी। 29 को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान भी सदस्यता का क्रम जारी रखा जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अभी तीन दिन का समय इन जिलों के प्रभारियों के पास है वह कितनी सख्या बढ़ा सकते हैं यह देखा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वरिष्ठ नेतृत्व का मानना है कि बारिश के चलते और किसी क्षेत्र में विधायक एवं सांसद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों के अन्य काम में व्यस्त होने के कारण सदस्यता कम हुई है। उन्हें आगामी तीन दिनों में इसे पूरा करने को कहा जाएगा, उसके बाद दूसरे चरण की तैयारी की जाएगी।
    भाजपा ने पार्टी का सदस्य बनने के लिए हर कार्यकर्ता को सौ सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी है। इसके बाद ही वह सक्रिय सदस्य बन पाएगा। गौरतलब है कि बूथ से लेकर मंडल, जिला पदाधिकारी बनने के लिए पार्टी का सक्रिय सदस्य होना जरूरी होता है। सक्रिय सदस्य ही संगठन का चुनाव लड़ सकता है। पार्टी ने 25 सितंबर को प्रदेश के सभी 64,871 बूथ पर कम से कम सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें पार्टी 15 लाख से अधिक सदस्य बना सकी। इसमें से 15 हजार बूथ वह भी शामिल हैं जिन पर पार्टी को पिछले चुनावों में पराजय का सामना करना पड़ा था, हालांकि पार्टी का फोकस इन बूथों पर ज्यादा था, फिर भी यहां उतनी संख्या में सदस्य नहीं बन सके। भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल का कहना है कि सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी ने जो लक्ष्य दिया था हम उसके करीब हैं। 28 सितम्बर को होने वाली बैठक में इसको लेकर समीक्षा की जाएगी। 29 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम तक यह अभियान जारी रहेगा।

    Related Posts

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.