Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»सीएम नीतीश ने की जमीन सर्वे पर उच्च स्तरीय बैठक, कहा- समयबद्ध तरीके से हो भू- सर्वेक्षण
    राज्य

    सीएम नीतीश ने की जमीन सर्वे पर उच्च स्तरीय बैठक, कहा- समयबद्ध तरीके से हो भू- सर्वेक्षण

    By September 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम नीतीश ने की जमीन सर्वे पर उच्च स्तरीय बैठक, कहा- समयबद्ध तरीके से हो भू- सर्वेक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित इस समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव दीपक कुमार सिंह ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चलाई जा रही है। विशेष सर्वेक्षण संबंधित जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। पदाधिकारियों के जरिए शिविर लगाकर सर्वे कार्य से संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाय। इस दौरान भूमि धारकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूधारकों को डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए अधिक समय दिया जाए ताकि कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ ना लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंचल कार्यालयों में लंबित म्यूटेशन एवं परिमार्जन के मामलों का तेजी से अभियान स्वरूप निष्पादन सुनिश्चित कराया जाए ताकि भूमि धारकों को समुचित डॉक्यूमेंट्स मिल सके। उन्होंने ये भी कहा कि सर्वे के लिए डॉक्यूमेंट्स का काम म्यूटेशन, परिमार्जन और अभिलेखों के दुरूस्त करने का काम समानांतर तरीके से चलते रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सर्वेक्षण प्रक्रिया का व्यापक प्रचार किया जाए। साथ ही अंचल स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए समुचित कार्रवाई की जाए। साथ ही उच्च स्तर पर सर्वेक्षण कार्य की सतत निगरानी एवं समीक्षा करते रहने का भी निर्देश दिया। भूमि विवाद राज्य में आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भू सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर भू-अभिलेखों का अद्यतीकरण कराएं और यह सुनिश्चित करें कि सारे भू अभिलेख डिजिटली भूधारकों को उपलब्ध हो सकें। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ। एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, निदेशक, भू अभिलेख एवं परिमाप जे. प्रियदर्शिनी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी, पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना…..

    April 10, 2026

    5 कार्यों के लिए 90 लाख स्वीकृत: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 10, 2026

    प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन: मंत्री रामविचार नेताम…

    April 10, 2026

    मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    April 10, 2026

    स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    April 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन….

    April 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी, पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी मिला आशियाना…..

    April 10, 2026

    5 कार्यों के लिए 90 लाख स्वीकृत: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 10, 2026

    प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन: मंत्री रामविचार नेताम…

    April 10, 2026

    मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.