Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»ब्रैडमैन एक महान बल्लेबाज, नहीं तोड पाया कोई उनका रिकॉर्ड
    खेल

    ब्रैडमैन एक महान बल्लेबाज, नहीं तोड पाया कोई उनका रिकॉर्ड

    By September 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रैडमैन एक महान बल्लेबाज, नहीं तोड पाया कोई उनका रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दुनिया भर में क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को माना जाता है। इसमें कोई अतिश्योक्ति भी नहीं है। डॉन ब्रैडमैन के कई रिकॉर्ड आज भी कोइ नहीं तोड पाया हैं। उनके रिकार्डेां को तोड़ पाना बेहद मुश्किल है। खासतौर पर ब्रैडमैन का 99.94 का टेस्ट बल्लेबाजी औसत एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक किसी भी बल्लेबाज के करीब नहीं आ सका। यह आंकड़ा क्रिकेट की दुनिया में एक बेंचमार्क है, जिसे महान सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज भी पार नहीं कर पाए। सचिन का औसत 53.78, लारा का 52.88 और गावस्कर का 51.12 है, जो ब्रैडमैन के असाधारण औसत के मुकाबले काफी कम है। इसके अलावा, ब्रैडमैन का इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन और 19 शतकों का रिकॉर्ड भी किसी बल्लेबाज के लिए चुनौती बना हुआ है।सचिन तेंदुलकर, जिनके नाम सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक हैं, ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 11 टेस्ट शतक बनाए, जबकि सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक ठोके। हालांकि, ये संख्या भी ब्रैडमैन के इंग्लैंड के खिलाफ 19 शतकों से काफी दूर हैं। ब्रैडमैन का एक और बड़ा रिकॉर्ड 1936-37 एशेज सीरीज में कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ 810 रन बनाना है, जो आज तक कायम है।
    इस मामले में सुनील गावस्कर वेस्ट इंडीज के खिलाफ 732 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि लारा और सचिन भी इस आंकड़े के करीब नहीं पहुंच सके। सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने इसे 68 पारियों में पूरा किया था। यह उपलब्धि भी आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ सका। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में गावस्कर (117 पारियां), सचिन (120 पारियां) और लारा (126 पारियां) भी ब्रैडमैन से काफी पीछे हैं। इस रिकॉर्ड के करीब कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया है।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती….

    March 18, 2026

    संघर्षों को मात देकर गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं लीलावती, आत्मनिर्भरता की मजबूत मिसाल….

    March 18, 2026

    नववर्ष, नव ऊर्जा और नव संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं…..

    March 18, 2026

    मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी, अच्छी नौकरी छोड़ गांव में रचा आत्मनिर्भरता का मॉडल….

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.