Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पॉवर कंपनी के अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए 16 खिलाड़ी चयनित
    छत्तीसगढ़

    पॉवर कंपनी के अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

    By September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पॉवर कंपनी के अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए 16 खिलाड़ी चयनित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने अखिल भारतीय स्तर पर टेबल टेनिस की टीम की घोषणा कर दी है, इसमें 16 खिलाडियों के नाम का ऐलान क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग से रजनीश ओबेराय और महिला वर्ग से दिव्या आमदे ने बाजी मारी।

    पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री एमएस चौहान, श्री जेएस नेताम एवं श्री संदीप वर्मा ने सभी विजेता व उपविजेताओं को ट्राफी दी। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि पावर कंपनी अपने कर्मियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल व कला गतिविधियों का आयोजन करती है। इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी खिलाड़ी नए कर्मियों को खेल के लिए प्रोत्साहित करें। क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एकल श्रेणी में दिव्या आमदे विजेता व श्रद्धा वर्मा उपविजेता रहीं। समूह स्पर्धा में यशोदा रौतिया व दिव्या आमदे की जोड़ी विजेता तथा शोभना सिंह व श्रद्धा वर्मा की जोड़ी उपविजेता रही।

    इसी तरह पुरुष वर्ग में एकल श्रेणी में रजनीश ओबेराय विजेता व योगेश प्रधान उपविजेता रहे। समूह स्पर्धा में समीर तिवारी, रजनीश ओबेराय तथा अनुराग शर्मा व योगेश प्रधान की जोड़ी उपविजेता रही। टीम इवेंट में रायपुर सेंट्रल की टीम विजेता रही, इसके खिलाड़ी प्रशांत बापट, अनिल अग्रवाल, अनुराग शर्मा, खिलेंद्र व सागर पिंपलापुरे को ट्राफी दी गई। उपविजेता दुर्ग क्षेत्र की टीम रही, जिसमें तरूण कुमार ठाकुर, पीएल माहेश्वरी, महेश्वर टंडन, महेंद्र कुमार साहू व रजनीश ओबेराय को सम्मानित किया गया।

    प्रतियोगिता के अंत में योगेश प्रधान को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। इसमें अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज की टीम की घोषणा की गई, जिसमें रजनीश ओबेराय दुर्ग, योगेश प्रधान रायपुर, समीर तिवारी बिलासपुर, टीपी सिंह कोरबा पूर्व, अनुराग शर्मा रायपुर सेंट्रल, प्रशांत बापट, सागर पिंपलापुरे रायपुर सेंट्रल, संजीव केशकर बिलासपुर, अनिल अग्रवाल रायपुर सेंट्रल व पीएल माहेश्वरी दुर्ग को शामिल किया गया है। आल इंडिया टीम में महिला वर्ग से दिव्या आमदे रायपुर, श्रद्धा वर्मा रायपुर सेंट्रल, शिखा खांडे बिलासपुर, शोभना सिंह रायपुर सेंट्रल, यशोदा रौतिया रायपुर व निरंजना गवेल कोरबा पूर्व को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में सेंट्रल आब्जर्वर श्री वीके तिवारी और रेफरी श्री सुशांत बोरवंडकर एवं एसबी पेंडारकर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी गोविन्द पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री विनय चंद्राकर ने किया।

    Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक 9 अप्रैल को….

    April 8, 2026

    आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम….

    April 8, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरा जीवन, पीएम आवास, उज्ज्वला और महतारी वंदन से मिला संबल……

    April 8, 2026

    एक जिला एक उत्पाद योजना से बदली तस्वीर…..

    April 8, 2026

    संघर्ष और भटकाव के बाद मनकू कड़ती की नई शुरुआत…

    April 8, 2026

    फोरलेन सड़कों के विस्तार से सुरक्षित यातायात के साथ आर्थिक प्रगति का आधार भी मजबूत होगा – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…

    April 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक 9 अप्रैल को….

    April 8, 2026

    आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम….

    April 8, 2026

    शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरा जीवन, पीएम आवास, उज्ज्वला और महतारी वंदन से मिला संबल……

    April 8, 2026

    एक जिला एक उत्पाद योजना से बदली तस्वीर…..

    April 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.