Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»इजराइली हमले का जवाब…ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइल दागीं
    विदेश

    इजराइली हमले का जवाब…ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइल दागीं

    By October 3, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजराइली हमले का जवाब…ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइल दागीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तेहरान/तेल अवीव। ईरान ने इजराइल पर मंगलवार रात 180 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इजराइली डिफेंस फोर्स ने बताया कि हमला मोसाद हेडक्वार्टर, नेवातिम एयरबेस और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाकर किया गया था। ईरान की ज्यादातर मिसाइलों को इजराइल के डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स ने कहा है कि ये हमला हमास चीफ इस्माइल हानिया, हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और  इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स कमांडर अब्बास निलफोरोशान की मौत के जवाब में किया गया है।  इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स का दावा है कि तेल अवीव में इजरायल के तीन सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया है। इससे मध्य पूर्व में जंग और खतरनाक होती जा रही है।  इजराइल लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, ईरान और यमन में हूतियों से लड़ाई लड़ रहा है।
    हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने बड़ी गलती कर दी है और उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि सही वक्त और सही जगह चुनकर ईरान को जवाब दिया जाएगा। जबकि, इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट का कहना है कि ईरान ने कोई सबक नहीं सीखा है। जो इजरायल पर हमला करता है, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ती है। ईरान का इजरायल पर ये इस साल में दूसरा हमला था। इससे पहले अप्रैल में भी ईरान ने इजरायल पर हमला किया था। हालांकि, फिलहाल हमले रुक गए हैं। लेकिन मध्य पूर्व के कई मुल्कों में ईरान के कई प्यादे हैं, जो इजरायल की टेंशन बढ़ा सकते हैं।
    कहां-कहां हैं ईरान के सहयोगी
     गाजा पट्टी: 1987 में बने हमास को इजरायल-अमेरिका समेत कई देशों ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। इस्माइल हानिया इसका मुखिया था, जिसे जुलाई में इजरायल ने मार गिराया था। 2007 से हमास का गाजा पट्टी पर दबदबा है। हमास का सबसे ज्यादा समर्थन ईरान करता है। ईरान से ही हमास को सबसे ज्यादा फंडिंग मिलती है। हमास के अलावा गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद नाम का संगठन भी एक्टिव है। ये हमास के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है। 1970 में बने इस संगठन को भी ईरान का समर्थन मिला हुआ है।
     वेस्ट बैंक: इजरायल की पूर्वी सीमा पर बसा वेस्ट बैंक फिलिस्तीन का दूसरा हिस्सा है। वेस्ट बैंक में भी हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद एक्टिव हैं। गाजा पट्टी के साथ-साथ वेस्ट बैंक से भी हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के लड़ाके इजरायल पर हमले करते रहे हैं।
     लेबनान: यहां पर हिज्बुल्लाह एक्टिव है। 1982 में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गाड्र्स ने इस संगठन को बनाया था। हिज्बुल्लाह को भी कई देशों ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। इसका मकसद ईरान में हुई इस्लामी क्रांति को दूसरे देश में फैलाना और लेबनान में इजरायली सेना के खिलाफ मोर्चा खड़ा करना था। इजरायल के खिलाफ इस जंग में हिजबुल्लाह, हमास का साथ दे रहा है। साल 2006 में भी हिजबुल्लाह ने इजरायल के साथ 35 दिन तक जंग लड़ी थी। इसमें 158 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी।
     इराक: यहां पर भी कई चरमपंथी संगठन हैं, जिनका साथ ईरान देता है। इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस नाम से संगठन है, जिसके पास 2 लाख से ज्यादा लड़ाके हैं। बद्र संगठन भी है जिसे ईरान-इराक युद्ध के वक्त ईरानी इंटेलिजेंस ने बनाया था। इन दोनों के अलावा असैब अह्ल अल-हक नाम का भी एक संगठन है। बद्र और असैब अह्ल अल-हक के पास 15 से 30 हजार लड़ाके होने का दावा है।
    सीरिया: फातेमियों ब्रिगेड है, जो ईरान में अफगानी शरणार्थियों का संगठन है। इसे सीरिया सरकार के खिलाफ बनाया गया था। सीरिया में लडऩे के लिए शिया पाकिस्तानियों ने जैनबियों ब्रिगेड नाम से संगठन बनाया था। एक कुवत अल-रिधा नाम का संगठन भी है, जिसके लड़ाकों को हिज्बुल्लाह ने ट्रेन किया है। बकीर ब्रिगेड भी है, जिसे ढ्ढक्रत्रष्ट का फुल सपोर्ट है। इन सभी संगठनों के पास हजारों लड़ाके हैं।
    यमन: यहां हूती विद्रोही एक्टिव हैं, जो शिया जैदी समुदाय का संगठन है। हूती विद्रोही इजरायल और अमेरिका के खिलाफ लड़ते हैं। नब्बे के दशक में हुसैन अल-हूती ने इस संगठन को बनाया था। यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन मिला है। हूती विद्रोही यमन में राजनीतिक रूप से भी मजबूत हैं। हूती के पास 30 हजार से ज्यादा लड़ाके हैं।
     बहरीन: यहां पर अल-अश्तार ब्रिगेड नाम का संगठन एक्टिव है। ईरान की मदद से ये संगठन बहरीन सरकार के खिलाफ लड़ता है। 2013 में ये संगठन बना था। अल-अश्तार ब्रिगेड को ईरान से न सिर्फ फंडिंग मिलती है, बल्कि हथियार और विस्फोटक भी मिलते हैं। अल-अश्तार ब्रिगेड को हिज्बुल्लाह का समर्थन भी मिला है।
    प्रॉक्सी वॉर से इजरायल को देगा जवाब
    इजरायल और ईरान लंबे समय से एक-दूसरे के साथ शेडो वॉर में लगे हुए हैं। दोनों ही अक्सर जिम्मेदारी लिए बगैर एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं। लेकिन हमास जंग ने ईरान को भी जंग का अखाड़ा बना दिया है। हमास से जंग शुरू होने के बाद इजरायल और ईरान के रिश्ते और खराब हुए हैं। ईरान अक्सर इस बात को खारिज करता रहा है कि उसे 7 अक्टूबर को होने वाले हमास के हमले के बारे में पहले से पता था। जबकि, इजरायल ने ईरान पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया है। हमास ही नहीं, लेबनान का हिज्बुल्ला और यमन के हूती विद्रोहियों को भी ईरान का समर्थन हासिल है। इराक, सीरिया, लेबनान, गाजा पट्टी में कई चरमपंथी संगठनों को ईरान का समर्थन हासिल है, जिसे प्रॉक्सी के रूप में जाना जाता है। अगर तनाव बढ़ता है तो इजरायल के खिलाफ ईरान प्रॉक्सी वॉर बढ़ा सकता है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.