Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»जब इजरायली हमले में लेबनान में मारे गए थे 20 हजार लोग, क्या फिर इतिहास दोहराएगा यहूदी देश?…
    विदेश

    जब इजरायली हमले में लेबनान में मारे गए थे 20 हजार लोग, क्या फिर इतिहास दोहराएगा यहूदी देश?…

    By October 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब इजरायली हमले में लेबनान में मारे गए थे 20 हजार लोग, क्या फिर इतिहास दोहराएगा यहूदी देश?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को मारने के बाद भी इजरायल लेबनान में लगातार हमले कर रहा है।

    अब इजरायल ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांर हाशेम सफीदीन को निशाने पर लिया है। गुरुवार रात इजरायल ने बेरूत पर हवाई हमल कर दिए।

    हालांकि इजरायल का कहना है कि इस बार ऑपरेशन सीमित दायरे में किए जाएंगे। बता दें कि इजरायल पहली बार लेबनान पर हमला नहीं कर रहा है।

    अगर इतिहास पर नजर डालें तो इजरायली हमलों में लेबनान के हजारों लोग मौत की नींद सो चुके हैं।

    कब हुआ था पहला हमला

    इजरायल ने पहली बार 1978 में लेबनान पर हमला किया था। इजरायल की स्थापना के बाद बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी लेबनान में शरण ले चुके थे।

    इन्हीं शरणार्थियों में कट्टरपंथी संगठन पीएलओ भी बन गया। पीएलओ के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला बोल दिया इसके बाद फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (PLO) को जवाब देने के लिए इरायील सेना ने धावा बोल दिया।

    पीएमलओ ने समुद्र के तट पर एक बस को हाइजैक कर लिया। इसके बाद संघर्ष में 38 इजरायली सैनिक मार दिए गए। इसके बाद इजरायली सेना ने लेबनान में दो महीने का अभियान चलाया।

    लेबनान में बफर जोन बना दिया गया। इस हमले में लेबनान में करीब 2 हजार लोग मारे गए थे। वहीं इजरायल के सिर्फ 18 सैनिकों की मौत का रिकॉर्ड है।

    दूसरे हमले में लेबनान में मारे गए 20 हजार लोग

    इजरायल ने सबसे बड़ा हमला 1982 में किया था। इजरायली सैनिकों ने पीएलओ के खिलाफ अभियान चलाया। इसके बाद लेबनान के सिदोन शहर पर कब्जा कर लिया गया।

    इजरायली सेना राजधानी बेरूत तक पहुंच गई। आरोप लगा कि इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों का जमकर नरसंहार किया।

    इस हमले में करीब 20 हजार लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादातर आम नागरिक बताए जाते हैं। वहीं इजरायल के भी करीब 600 सैनिक मारे गए।

    हिजबुल्लाह पर 1996 में पहला हमला

    1982 के हमले के बाद पीएलओ लेबनान से भागा और उसने अपना मुख्यालय ट्यूनीशिया में बना लिया। लेकिन तब तक हिजबुल्लाह सिर उटा चुका था।

    हिजबुल्लाह ने इजरायल पर जब मिसाइल अटैक शुरू किया तो 1996 में इजरायल ने भी हमले शुरू कर दिए। दो सप्ताह के दौरान हिजबुल्लाह के दर्जनों लड़ाके मारे गए और लेबनान में सैकड़ों आम नागरिकों की भी जान चली गई।

    2006 में हिजबु्ल्लाह की बमबारी के बाद इजरायल ने बेरूत मे हमले किए। यह युद्ध 34 दिनों तक चला। इस युद्ध में लेबनाने में 1100 से ज्यादा लोग मारे गए और इजरायल के भी 100 से ज्यादा सैनिक मारे गए।

    जानकारों का कहना है कि इस बार इजरायल पहले की तरह बड़े हमले नहीं करेगा। वह इस बार सतर्क रहकर हमले करना चाहता है और बिना ज्यादा जनसंहार के लेबनान के शहरों पर कब्जा करना चाहता है।

    कब्जा करने के बाद हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अभियान चलाने के बाद वह शहरों को छोड़ता चला जाएगा।

    The post जब इजरायली हमले में लेबनान में मारे गए थे 20 हजार लोग, क्या फिर इतिहास दोहराएगा यहूदी देश?… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.