Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»इजरायल और ईरान में तनाव के बीच तालिबान की लग गई लॉटरी, जमकर छाप रहा नोट…
    विदेश

    इजरायल और ईरान में तनाव के बीच तालिबान की लग गई लॉटरी, जमकर छाप रहा नोट…

    By October 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल और ईरान में तनाव के बीच तालिबान की लग गई लॉटरी, जमकर छाप रहा नोट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मिडिल ईस्ट में इजरायल के कई देशों के साथ जंग जैसे हालात बने हुए हैं।

    गाजा पट्टी में इजरायल हमास से लड़ रहा है तो लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हूती विद्रोहियों का सफाया करने में लगा हुआ है।

    हालात तब और बिगड़ गए जब हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को इजरायल ने बेरूत एयरस्ट्राइक में मार गिराया। इसके बाद ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अफगानिस्तान में तालिबान की ‘लॉटरी’ लग गई।

    दरअसल, ईरान और इजरायल मिसाइल अटैक्स के बाद ज्यादातर इंटरनेशनल फ्लाइट्स अफगानिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल कर रही हैं। इस हफ्ते यह अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

    द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले गुरुवार को अफगानिस्तान के ऊपर से गुजरने वाली फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 191 हो गई।

    अफगानिस्तान की सिविल एविएशन मिनिस्ट्री अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल करने की इजाजत देने के लिए हर फ्लाइट से 700 डॉलर का चार्ज वसूलती है।

    इसकी वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे तालिबान की काफी कमाई हो गई है। अफगानिस्तान में कई सालों तक अमेरिकी सेना तैनात रही थी, लेकिन 2021 में तालिबान ने वापस कब्जा कर लिया था, जिससे अमेरिकी सेना वापस अपने देश लौट गए।

    इसके बाद से ही अफगानिस्तान के एयरस्पेस से फ्लाइट्स गुजरने के लिए बचने लगी थीं।

    पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकियों ने हमला बोल दिया, जिसके बाद आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया।

    इजरायल ने गाजा पट्टी में जबरदस्त पलटवार किया। इस साल अगस्त के दूसरे हफ्ते में अफगानिस्तान से गुजरने वाली फ्लाइट्स की संख्या पिछले साल इसी समय के तुलना में सात गुना ज्यादा हो गईं।

    यह जब ईरान ने कुछ दिनों पहले इजरायल पर मिसाइलें लॉन्च कीं तो आंकड़ा और बढ़ गया। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों से पता चलता है कि 19 से 30 सितंबर के बीच औसतन रोजाना 147 उड़ानें अफगानिस्तान एयरस्पेस से होकर गुजरीं, जिनमें अफगानिस्तान से शुरू या खत्म होने वाली यात्राएं शामिल नहीं हैं।

    इजरायल ने लेबनान पर हमला तेज किया

    उधर, इजरायल ने शनिवार को लेबनान पर हमलों में तेजी लाते हुए बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर 12 हवाई हमले किए। उसने पहली बार उत्तरी लेबनान में एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर को भी निशाना बनाया।

    फलस्तीनी चरमपंथी समूह ने एक बयान में कहा कि उत्तरी शहर त्रिपोली के पास बेदावी शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में हमास के सैन्य प्रकोष्ठ के एक अधिकारी, उनकी पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई।

    पिछले साल अक्टूबर में इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल ने लेबनान में हमास के कई अधिकारियों की जान ले ली है।

    इसके अलावा उसने हिजबुल्लाह के शीर्ष नेतृत्व का लगभग सफाया कर दिया है। लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजराइली हवाई हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए हैं।

    The post इजरायल और ईरान में तनाव के बीच तालिबान की लग गई लॉटरी, जमकर छाप रहा नोट… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.